फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   China share in India imports decreased

India-China: भारत के आयात में चीन का हिस्सा 0.90 फीसदी घटा, मोबाइल फोन का आयात 55 फीसदी गिरा

Fri, 08 Jul 2022 02:38 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 02:38 AM IST
सार

चीन से मोबाइल फोन का आयात 2021-22 में 55 फीसदी घटकर 62.6 करोड़ डॉलर रह गया। उसके पहले के साल में यह 1.4 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन
China share in India imports decreased
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

देश के कुल आयात में चीनी सामानों का हिस्सा 0.90 फीसदी घट गया है। 2020-21 में उसका हिस्सा 16.5 फीसदी था, जो 20210--22 में घटकर 15.4 फीसदी हो गया। चीन से भारत में जो सामान ज्यादा आता है उसमें दूरसंचार और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि कोरोना के कारण चीन से भारत में आईटी उत्पादों और मेडिकल एवं वैज्ञानिक उपकरणों का ज्यादा आयात हुआ। इसी दौरान भारत से चीन को निर्यात मामूली बढ़कर 21.25 अरब डॉलर हो गया है। एक साल पहले यह 21.18 अरब डॉलर था। जबकि आयात 2020-21 में 65 अरब डॉलर से बढ़कर 2021-22 में 94.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


अमेरिका, यूएई के बाद तीसरा बड़ा निर्यातक देश
भारत का चीन को निर्यात 2021-22 में 21.2 अरब डॉलर का था। अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। सूत्रों ने कहा कि चीन से मोबाइल फोन का आयात 2021-22 में 55 फीसदी घटकर 62.6 करोड़ डॉलर रह गया। उसके पहले के साल में यह 1.4 अरब डॉलर था। 
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने महंगा किया कर्ज
मुंबई- निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक ने कर्ज महंगा कर दिया है। इसने सभी अवधि के एमसीएलआर को 0.20 फीसदी बढ़ा दिया है। इससे हाउसिंग, कार, पर्सनल और अन्य तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। बैंक वेबसाइट के अनुसार, अब एमसीएलआर की दर 7.70 से 8.25 फीसदी के बीच होगी। पिछले महीने इसने 0.35 फीसदी कर्ज महंगा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएलएंडएफएस को 1,925 करोड़ कर्जदारों को देने का आदेश
नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने आईएलएंडएफएस को कहा है कि वह 1,925 करोड़ रुपए कर्जदारों को लौटाए। कंपनी को गुड़गांव मेट्रो प्रोजेक्ट के से 2,407 करोड़ रुपये की रकम मिली है। तीन सदस्यीय पीठ ने यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की याचिका पर यह आदेश दिया है। 


ऊर्जा उत्पादन जून में 26.58 फीसदी बढ़ा
कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन जून में 26.58 फीसदी बढ़कर 9,588 करोड़ यूनिट रहा है। एक साल पहले इसी महीने में यह 7,574 करोड़ यूनिट था। जून महीने में सभी तरह के  बिजली उत्पादन में 17.73 फीसदी की बढ़त हुई थी। हालांकि मई की तुलना में इसमें 2.77 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed