सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   delhi gold silver rates updates us iran tensions Spot Market

Gold Silver Price: अमेरिका-ईरान में सुलह की आस, फिर भी दिल्ली में सोना-चांदी की चमक बरकरार; वैश्विक मंदी बेअसर

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 21 May 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक दांवपेच के बावजूद भारत में सोने-चांदी की चमक फीकी नहीं पड़ी है। बढ़ी हुई इम्पोर्ट ड्यूटी और घरेलू बाजार में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय मंदी का भारतीय ग्राहकों पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है और कीमतें ऊंचे स्तर पर टिकी हुई हैं।
 

delhi gold silver rates updates us iran tensions Spot Market
सोना-चांदी चमके - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

दुनियाभर के बाजारों में मंदी का माहौल है, लेकिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होने की उम्मीद से जहां निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई है, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई का डर बढ़ा दिया है। इसी डर के कारण लोग सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदारी कर रहे हैं।


दिल्ली में चमका सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग
दिल्ली के हाजिर बाजार में शुद्ध सोने (99.9%) की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, सोने के दाम 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गए। दरअसल, पिछले हफ्ते सरकार ने सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी कर दी थी, जिसके तुरंत बाद सोना एक ही दिन में 8,550 रुपये महंगा हो गया था। तब से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिछले दो दिनों से लगातार गिर रही चांदी में भी गुरुवार को शानदार रिकवरी देखी गई। खरीदारों के बाजार में वापस लौटने से चांदी 5,000 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में आई थोड़ी नरमी ने भी चांदी को ऊपर चढ़ने में मदद की।
विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढ़ें: The Bonus Market Update: 135 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली गिरावट; IT-FMCG शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

ट्रंप के बयान से बाजार में हलचल, वायदा बाजार में दिखा अलग रुख
बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से निवेशकों को बड़ी राहत मिली है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है और यह मामला अपने आखरी दौर में है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर बातचीत नाकाम रही, तो सैन्य कार्रवाई भी की जा सकती है। ट्रंप के इस रुख से बाजार में सतर्कता का माहौल है।

एक तरफ जहां दिल्ली के आम बाजार में सोना-चांदी महंगे हुए, वहीं वायदा बाजार (एमसीएक्स) में कहानी बिल्कुल उल्टी रही। रुपये की कीमत में सुधार होने की वजह से एमसीएक्स पर जून का सोना 896 रुपये टूटकर 1,59,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह चांदी का जुलाई वायदा भी करीब 2 फीसदी यानी 4,965 रुपये गिरकर 2,69,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों में क्या रहा हाल?
घरेलू बाजार से अलग, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमती धातुओं में गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में जून का सोना वायदा 1 फीसदी गिरकर 4,512 डॉलर प्रति औंस और जुलाई की चांदी करीब 3 फीसदी फिसलकर 75.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में भी सोना 4,534.54 डॉलर और चांदी 75.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने के कारण वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो रही हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर सोने पर थोड़ा दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed