फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Five of India's top 10 companies lost their market cap by Rs 1 lakh crore

बाजार में उथल-पुथल: भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए घटा, जानें वजह

Sun, 16 Aug 2026 04:06 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 16 Aug 2026 04:06 PM IST
सार

शेयर बाजार में जारी बिकवाली के चलते देश की शीर्ष की कंपनियों पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। देश की कुछ शीर्ष की कंपनियों के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ तक की गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन
Five of India's top 10 companies lost their market cap by Rs 1 lakh crore
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारत की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपए घट गया है। इसकी वजह घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली होना था। बीते हफ्ते सेंसेक्स 489.92 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 78,009.25 और निफ्टी 204.65 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 24,366.00 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान
शीर्ष 10 में टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसका मार्केटकैप 34,263.28 करोड़ रुपए कम होकर 8.53 लाख करोड़ रुपए हो गया है।  रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केटकैप में भी इस दौरान कमी देखने को मिली है, जो कि 31,869.13 करोड़ रुपए घटकर 17.70 लाख करोड़ रुपए हो गया है। 
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केटकैप इस दौरान 25,891.88 करोड़ रुपए कम होकर 9.86 लाख करोड़ रुपए हो गया है।  एचडीएफसी बैंक का मार्केटकैप 7,165.37 करोड़ रुपए कम होकर 11.21 लाख करोड़ रुपए था। आईसीआईसीआई बैंक की वैल्यू 2,792.65 करोड़ रुपए कम होकर 10.18 लाख करोड़ रुपए हो गया है।  इसके अलावा, शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के मार्केटकैप में करीब 55,149.45 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलआईसी सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनी
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनियों में शामिल रही। इसकी मार्केट वैल्यूएशन 26,438.49 करोड़ रुपए बढ़कर 5.23 लाख करोड़ रुपए हो गई। भारती एयरटेल ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की। इसकी वैल्यूएशन में 20,592.13 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 12.43 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,548.79 करोड़ रुपए बढ़कर 6.77 लाख करोड़ रुपए हो गया, जबकि लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यूएशन में 2,490.66 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई और यह 5.59 लाख करोड़ रुपए हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 2,079.38 करोड़ रुपए बढ़कर 4.91 लाख करोड़ रुपए हो गई।


हफ्ते के आखिर में, रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed