Rule Changes: एलपीजी से लेकर सिगरेट की कीमतों तक 1 फरवरी से क्या-क्या बदला? जानिए आम आदमी की जेब पर असर
1 फरवरी से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। कीमतें 49 रुपये बढ़कर 1740 रुपये की हो गई है। इन संभावित बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, घरेलू बजट और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विस्तार
जनवरी के खत्म होते ही फरवरी की दस्तक होने वाली है और इस बार नए महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए खास मायने रखती है। 1 फरवरी 2026 को एक ओर देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स योजना, निवेश और दैनिक जरूरतों पर देखने को मिलेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक कई क्षेत्रों में बदलाव की संभावना है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या कुछ बदल सकता है और इसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
जनवरी के खत्म होते ही फरवरी की दस्तक होने वाली है और इस बार नए महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए खास मायने रखती है। आज एक ओर देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स योजना, निवेश और दैनिक जरूरतों पर देखने को मिलेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक कई क्षेत्रों में बदलाव की संभावना है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों 49 रुपये प्रति सिलेंडर के इजाफे की खबर है। आइए जानते हैं आज से हो रहे बदलावों का आम आदमी के जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की तरह 1 फरवरी 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की नई दरें जारी की गई है। इस बार भी खास तौर पर 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले कुछ महीनों से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
1 जनवरी को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये घटाई गई थी, जिसके बाद इसका दाम 1,804 रुपये हो गया था। ऐसे में अब लोगों की निगाहें घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर टिकी हैं, यह देखने के लिए कि फरवरी की शुरुआत में राहत मिलती है या नहीं।
CNG-PNG और ATF की कीमतें
एलपीजी के साथ-साथ 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई दरें जारी हो सकती हैं। हालांकि फिलहाल इस बारे में अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ATF की कीमतों में बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों पर पड़ता है, क्योंकि इसी के आधार पर एयर टिकट के किराए तय होते हैं। पिछले महीने 1 जनवरी को दिल्ली में ATF की कीमतों में करीब 7 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव की संभावना है। अगर इनमें संशोधन होता है तो इसका असर सीधे वाहन चलाने की लागत और घरेलू गैस खर्च पर दिखाई देगा।
पान मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स
1 फरवरी 2026 से पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का फैसला लागू हो गया है। सरकार जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत जीएसटी के अलावा पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा। अगर यह बदलाव लागू होता है तो इन उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।FASTag यूजर्स के लिए बदलाव
FASTag यूजर्स के लिए भी 1 फरवरी से नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। इससे नए यूजर्स को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यह कदम टोल भुगतान प्रणाली को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
फरवरी में बैंक छुट्टियां
फरवरी महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ होने जा रही है। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की सूची पहले देख लेना बेहतर होगा। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, साप्ताहिक अवकाश और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे मौकों को मिलाकर फरवरी में करीब 10 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लेना समझदारी होगी।
