सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2026-27 date, Nirmala Sitharaman 9th Budget, Budget Session Schedule

आज यूनियन बजट 2026-27: संसद में पहली बार रविवार को बजट भाषण, जानिए वित्त मंत्री सीतारमण के 9वें बजट का शेड्यूल

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 01 Feb 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Budget 2026 Date: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट 2026-27 पेश करेंगी। ये मौका इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि पहली बार रविवार होने के बावजूद संसद की कार्यवाही चलने के साथ-साथ बजट भी पेश किया जाएगा। बजट पेश किए जाने संबंधी पूरा कार्यक्रम यहां जानें।

Union Budget 2026-27 date, Nirmala Sitharaman 9th Budget, Budget Session Schedule
पहली बार रविवार को बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट संसद में आज पेश किया जाएगा। इतिहास में पहली बार रविवार के दिन वित्त मंत्री का बजट भाषण होगा। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से की गई औपचारिक घोषणा में बताया गया था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 के दिन संसद में बजट पेश करेंगी। अब जबकि पहली बार देश का आम बजट रविवार के दिन सदन पटल पर रखा जाना है, आइए जानते हैं आम बजट 2026-27 पेश किए जाने का पूरा कार्यक्रम।
Trending Videos

मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं सीतारमण

बजट 2026-27 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए व्यक्तिगत तौर भी पर खास है। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इस बार का बजट पेश करते ही वित्त मंत्री सीतारमण पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा स्थापित सर्वाधिक बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण अब उस ऐतिहासिक आंकड़े से महज एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 जनवरी से हुई बजट सत्र की शुरुआत

  • राष्ट्रपति का अभिभाषण: सत्र का आगाज 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से हुआ। उन्होंने लोकसभा कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
  • आर्थिक सर्वेक्षण: राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, वित्त मंत्री ने संसद के दोनों सदनों में 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

13 फरवरी से 9 मार्च तक रहेगा अवकाश

संसदीय प्रक्रियाओं और बजट प्रस्तावों की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए सत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया है-
  • पहला चरण: 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक 
  • अवकाश: 13 फरवरी के बाद सत्र स्थगित रहेगा और 9 मार्च को दोबारा शुरू होगा। इस अंतराल का उपयोग संसदीय समितियों द्वारा बजट प्रस्तावों की जांच के लिए किया जाएगा।
  • दूसरा चरण: 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की उम्मीद है।
सरकार ने 1 फरवरी को आधिकारिक तौर पर 'बजट दिवस' के रूप में नामित किया है। रविवार को बजट पेश करने का निर्णय और निर्मला सीतारमण का नौंवा बजट, आगामी सत्र को राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही लिहाज से महत्वपूर्ण बनाता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार क्या आर्थिक रोडमैप पेश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed