फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Future Retails independent directors seek Rs 3500 crore loan from Amazon

Future Retail: फ्यूचर रिटेल ने अमेजन से मांगा 3500 करोड़ रुपये का कर्ज, जानें कहां होगा इस राशि का इस्तेमाल

Sat, 22 Jan 2022 05:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Jan 2022 05:55 PM IST
सार

FRL Seek Loan From Amazon: एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्यूचर रिटेल के स्वतंत्र निदेशकों ने अमेजन से 3,500 करोड़ रुपये का कर्ज मांगा है। इसमें सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कंपनी ने अमेजन से पुराने विवाद का जिक्र करते हुए कहा है कि क्योंकि आप छोटे आकार के स्टोर्स की सेल पर ऐतराज कर रहे हैं, जिससे मिली राशि का इस्तेमाल कर्जदाताओं को पुनर्भगतान करने और एनपीए के तौर पर क्लासिफिकेशन से बचने के लिए किया जाना था।
 

विज्ञापन
Future Retails independent directors seek Rs 3500 crore loan from Amazon
अमेजन - फोटो : pixabay

विस्तार

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्यूचर रिटेल के स्वतंत्र निदेशकों ने अमेजन से 3,500 करोड़ रुपये का कर्ज मांगा है। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि कंपनी ने अमेजन से पुराने विवाद का जिक्र करते हुए कहा है कि क्योंकि आप छोटे आकार के स्टोर्स की सेल पर ऐतराज कर रहे हैं, तो पुष्टि करें कि यह राशि 29 जनवरी तक लंबी अवधि के लोन के तौर पर देने की इच्छा रखते हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि अमेजन से मिले लोन का इस्तेमाल एफएरएल कंपनी के मौजूदा कर्जदाताओं को पुनर्भुगतान में करेगी। स्वतंत्र निदेशकों की ओर से कहा गया है कि फ्यूचर रिटेल को पैसों की तत्काल प्रभाव से जरूरत है, जिससे वे अपने कर्जदाताओं को पुनर्भुगतान कर सके। रिपोर्ट के अनुसार, यह लोन फ्यूचर रिटैल के मौजूदा कर्जदाताओं के मुताबिक और कानूनी तौर पर मंजूर स्ट्रक्चर के आधार पर होगा। गौरतलब है कि अगस्त 2019 में अमेजन ने फ्यूचर रिटेल की प्रमोटर इकाई फ्यूचर कूपन में करीब 1,500 करोड़ रुपये में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। अमेजन ने फ्यूचर के साथ यह भी करार किया था कि वह 3 से लेकर 10 साल के बीच सूचना डिटेल्स को भी खरीद सकती है। लेकिन अगस्त 2020 में, फ्यूचर ग्रुप ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 3.4 अरब डॉलर एसेट-सेल डील कर लिया। 29 अगस्त 2020 को फ्यूचर ग्रुप ने रिलायंस के साथ अपने करार की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ उसका यह करार 24,713 करोड़ रुपये का है। यहीं से अमेजन और फ्यूचर रिटेल विवाद की शुरुआत हुई। बता दें अमेजन की ओर से फ्यूचर रिटेल को मदद की पेशकश भी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed