फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold ETF Investment Halt: ICICI, Kotak, Axis and Other Fund Houses Suspend Fresh Investments

गोल्ड ईटीएफ में निवेश पर ब्रेक: आईसीआईसीआई, कोटक समेत सात फंड्स ने रोकी नई एंट्री, निवेशकों पर क्या होगा असर?

Mon, 26 Oct 2026 05:39 AM IST
शिवम गर्ग बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 Oct 2026 05:39 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में गोल्ड ईटीएफ से जुड़े कई फंड हाउसों ने गोल्ड एफओएफ में नए निवेश पर अस्थायी रोक लगाई है। पुरानी एसआईपी जारी रह सकती है और सीधे ईटीएफ खरीदने का विकल्प भी खुला है। लेकिन क्या अभी सोने में निवेश करना सही रहेगा? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Gold ETF Investment Halt: ICICI, Kotak, Axis and Other Fund Houses Suspend Fresh Investments
बड़े फंड्स ने रोकी गोल्ड ईटीएफ में नई एंट्री - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

त्योहारी सीजन चरम पर है, बाजार में धनतेरस और दिवाली की रौनक है और हर कोई सोने में चमक तलाश रहा है। लेकिन इसी बीच प्रमुख फंड हाउसेस जैसे आईसीआईसीआई  प्रूडेंशियल, कोटक, एक्सिस, टाटा, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, डीएसपी और इन्वेस्को ने अपने गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड फंड-ऑफ-फंड्स में नए निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


रोक का दायरा और क्या खुला है?
फंड कंपनियों ने 16 अक्तूबर से इन गोल्ड एफओएफ में नया एकमुश्त निवेश, स्विच-इन, नई एसआईपी और एसटीपी रजिस्ट्रेशन पर अस्थायी रोक लगा दी है। कुछ फंड हाउसों में टॉप-अप भी रोके गए हैं। यदि आपकी पुरानी एसआईपी या एसटीपी पहले से चल रही है, तो वे चलती रहेंगी और किस्तें कटती रहेंगी। इसके अलावा पैसे निकालना, स्विच-आउट या एसडब्ल्यूपी पर कोई रोक नहीं है। फंड हाउसों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये खिड़कियां कब दोबारा खुलेंगी।
विज्ञापन


अचानक क्यों उठाया गया यह कदम?
फंड हाउसेस ने हालांकि अपने नोटिस में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन इसके पीछे के आर्थिक समीकरण साफ हैं:
रुपये पर दबाव : रुपया इस साल डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है, जिसकी बड़ी वजहें ऊंची तेल कीमतें और विदेशी निवेशकों की बिकवाली हैं। सोना भारत के सबसे बड़े आयातों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ इनफ्लो: एम्फी के मुताबिक, सितंबर 2026 में अकेले गोल्ड ईटीएफ में 4,450.61 करोड़ रुपये का बंपर निवेश आया, जो अगस्त के मुकाबले 71% ज्यादा है। साल के शुरुआती 9 महीनों में ही कुल 45,925 करोड़ रुपये आ चुके हैं, जो पूरे साल 2025 (42,961 करोड़ रुपये) से ज्यादा हैं। सरकार द्वारा इस साल सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15% किए जाने और भारी मांग के चलते फंड हाउसों को यह एहतियाती कदम उठाना पड़ा है।

निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

  • अगर आपकी SIP चल रही है, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, आपकी प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रहेगी।
  • अगर आप नया निवेश करना चाहते हैं, तो अब आपके लिए एफओएफ का रास्ता बंद है। आपके लिए सीधे स्टॉक एक्सचेंज से गोल्ड ईटीएफ खरीदने का विकल्प खुला हुआ है, जिसके लिए डीमैट खाता चाहिए होता है।

लेकिन ध्यान रहे, एक्सचेंज पर मांग बढ़ने से कई बार ईटीएफ यूनिट्स अपने वास्तविक मूल्य से प्रीमियम पर ट्रेड करने लगती हैं। इसलिए खरीदने से पहले एएमसी की वेबसाइट पर इंडिकेटिव एनएवी जरूर जांच लें।



सोना उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है...वित्तीय जानकारों की सलाह है कि अपने कुल पोर्टफोलियो का केवल 10 से 15% हिस्सा ही सोने में रखें। इसे रिटर्न कमाने का जरिया नहीं, बल्कि पोर्टफोलियो को सुरक्षित रखने वाले डायवर्सिफायर के रूप में देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed