फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates M Sridhar BHEL Director Delhi Bharat Rice sell SEBI RBI Forex crude rates global stock market

बिजनेस डायरी: बीएचईएल के निदेशक एम श्रीधर ने कार्यभार संभाला; दिल्ली में सस्ते दामों पर मिल रहा भारत चावल

Mon, 26 Oct 2026 05:27 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 26 Oct 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
Business Updates M Sridhar BHEL Director Delhi Bharat Rice sell SEBI RBI Forex crude rates global stock market
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एम श्रीधर ने निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे कंपनी के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे। श्रीधर ने वर्ष 1990 में बीएचईएल में अभियंता प्रशिक्षु के रूप में अपना कॅरिअर शुरू किया था। उन्हें विनिर्माण, परियोजना प्रबंधन, औद्योगिक संबंध और मानव संसाधन के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और तकनीकी व प्रबंधन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उनके अनुभव से कंपनी की मानव संसाधन नीतियों और विकास योजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिल्ली में सस्ते दामों पर मिल रहा भारत चावल

आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए एनसीसीएफ की दिल्ली शाखा ने भारत ब्रांड योजना के चौथे चरण के तहत सस्ते भारत चावल की बिक्री शुरू की है। एनसीसीएफ दिल्ली शाखा की प्रबंधक शिवानी शर्मा के अनुसार, भारत चावल का 10 किलो का पैक 350 रुपये और 30 किलो का पैक 990 रुपये में उपलब्ध है। एनसीसीएफ की मोबाइल वैन और खुदरा दुकानों के माध्यम से दिल्ली के कई क्षेत्रों में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें कृषि भवन, उद्योग भवन, पटेल चौक, राजीव चौक, नेहरू प्लेस, रोहिणी, बुराड़ी और हौज खास सहित अन्य इलाके शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य लोगों को उचित दाम पर चावल उपलब्ध कराना और महंगाई के बोझ को कम करने में मदद करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed