{"_id":"6a3536322f88ef84ee032e73","slug":"gold-prices-fell-for-the-second-consecutive-day-silver-became-cheaper-by-over-rs-8000-check-today-s-rates-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold-Silver Price: आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम, लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड गिरावट; जानिए आज का भाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold-Silver Price: आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम, लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड गिरावट; जानिए आज का भाव
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार
शांति समझौते और फेड रिजर्व के तगड़े झटके से सर्राफा बाजार में हाहाकार मच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की तलवार क्या खिंची, सोने और चांदी की कीमतों ने आसमान से सीधे जमीन की तरफ दौड़ लगा दी। लगातार दूसरे दिन की भारी बिकवाली के चलते चांदी एक ही झटके में ₹8,200 से ज्यादा सस्ती हो गई है, वहीं शुद्ध सोना भी ₹3,123 प्रति 10 ग्राम तक टूट गया है। इस रिकॉर्ड गिरावट के बाद अब सोना ₹1.45 लाख और चांदी ₹2.32 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गए हैं।
सोना- चांदी के दाम गिरा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का असर पूरी दुनिया के बाजारों में देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.32 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे आ गया है।
24 कैरेट सोने का दाम 3,123 रुपए कम
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,123 रुपए कम होकर 1,44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,48,093 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम 1,35,653 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,32,793 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,08,728 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,11,070 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 8,218 रुपए कम होकर 2,31,93 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,40,191 रुपए प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोना 1.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,174.47 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.91 डॉलर प्रति औंस पर थी।
विज्ञापन
क्यों गिर रहा भाव?
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ओर से 2026 में ब्याज दरें एक बार बढ़ाने के संकेत के बाद सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और सोने जैसी बिना रिटर्न वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया। फेड के सख्त रुख के कारण बुलियन बाजारों में बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग देखी गई।
उन्होंने आगे कहा कि फेड की पॉलिसी के ऐलान के बाद पिछले कुछ सेशन में कॉमेक्स गोल्ड की कीमत लगभग 4375 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 4150 डॉलर प्रति औंस हो गई है, जबकि एमसीएक्स गोल्ड का दाम लगभग 1,54,000 रुपए से घटकर 1,47,200 रुपए पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने की संभावना और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों का असर मार्केट सेंटीमेंट पर पड़ रहा है।