फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Good Coming from remote areas will reach UP and Uttarakhand sonner, Logistics cost will cheaper Know plan

सुविधा: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दूरदराज से आने वाला माल पहुंचेगा जल्द, घटेगी लॉजिस्टिक लागत

Thu, 15 Oct 2026 06:39 PM IST
कुमार विवेक बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 15 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दूरदराज से आने वाला माल अब कम समय में पहुचेगा। इसके साथ ही लॉजिस्टिक की लागत भी कम होने का अनुमान है। जल्द ही 23 से ज्यादा नए गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल भी बनाए जाने हैं। ये निजी निवेश से तैयार होंगें और उत्तर भारत में माल ढुलाई बेहद आसान और तेज हो जाएगी।आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Good Coming from remote areas will reach UP and Uttarakhand sonner, Logistics cost will cheaper Know plan
लॉजिस्टिक्स - फोटो : अदाणी

विस्तार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के कारोबारियों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर है। अब देश के दूर-दराज के इलाकों से आने वाला सामान और माल कम समय में और कम लागत पर गंतव्य तक पहुंचेगा। इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा देश भर में 500 से अधिक गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन

क्या है गति शक्ति कार्गो टर्मिनल योजना?

केंद्र सरकार देश में माल ढुलाई लागत को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में रेलवे और सड़क मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं। ये टर्मिनल उन व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों और क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं, जहां माल ढुलाई की भारी संभावना है। ये सभी स्थान पहले से रेलवे लाइनों से जुड़े हुए हैं और उन्हीं लाइनों के आसपास इनका निर्माण किया जा रहा है, जिससे परिवहन व्यवस्था सुगम हो। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तेजी से चल रहा काम

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पहले से ही 20 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार हैं या उन पर निर्माण कार्य चल रहा है। अब बढ़ती मांग को देखते हुए 20 और नए टर्मिनल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी माल ढुलाई को सुगम बनाने के लिए 3 नए गति शक्ति टर्मिनलों का निर्माण किया जाएगा। इन सभी टर्मिनलों के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों और अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और संभावना है कि इस साल के अंत तक मंत्रालय से इनकी अंतिम स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी बढ़ेगी सुगमता

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा उत्तर भारत के अन्य प्रमुख औद्योगिक और कृषि राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी माल ढुलाई को आसान बनाने और लॉजिस्टिक लागत घटाने के लिए इन टर्मिनलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

टर्मिनलों की क्या होगी खासियत?

  • इन लॉजिस्टिक टर्मिनलों पर माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण उपलब्ध होंगे।
  • यहां रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग की भी बेहतरीन सुविधा होगी।
  • यदि माल बहुत दूर भेजना है, तो रेलवे की तेज सुविधा मिलेगी और पास के इलाकों के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध होगा। इससे सामान की डिलीवरी तय समय से काफी पहले हो सकेगी और व्यापारियों की ढुलाई लागत में भारी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed