{"_id":"61f37da0e039dd63b461c50d","slug":"google-to-invest-100-crore-dollar-in-bharti-airtel-and-acquire-stake-to-make-cheap-smartphones-know-all-details-of-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Invest in Airtel: एयरटेल में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी गूगल, सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मिलाया हाथ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Google Invest in Airtel: एयरटेल में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी गूगल, सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मिलाया हाथ
Fri, 28 Jan 2022 10:53 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:53 AM IST
सार
Google Big Investment in Bharti Airtel: गूगल और भारती एयरटेल अब एक साथ मिलकर सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगी। रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक गूगल भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्मार्टफोन के साथ ही 5जी को लेकर दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
Google Office
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल और भारती एयरटेल अब एक साथ मिलकर सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगी। रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक गूगल भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्मार्टफोन के साथ ही 5जी को लेकर दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
70 करोड़ डॉलर में खरीदेगी हिस्सेदारी
रिपोर्ट के मुताबिक, 100 करोड़ डॉलर के इस बड़े निवेश में से 70 करोड़ डॉलर (5257 करोड़ रुपये) के जरिए गूगल भारती एयरटेल में हिस्सेदारी खरीदेगी और मिलकर सस्ते फोन को विकसित करने के साथ ही 5जी पर शोध करेगी। शुक्रवार को फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक गूगल भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.28 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा 300 करोड़ डॉलर (2253 हजार करोड़ रुपये) का निवेश कई साल के लिए कॉमर्शियल एग्रीमेंट्स के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
साझेदारी के तहत सस्ते फोन तैयार होंगे
एयरटेल की ओर से शुक्रवार को जारी की गई रिलीज के अनुसार, गूगल के साथ साझेदारी के तहत सभी प्राइस रेंज में स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे। दोनों कंपनियां मिलकर भारत की स्थानीय स्थिति के हिसाब से 5जी नेटवर्क को लेकर काम करेंगी। दोनों कंपनियां एक साथ मिलकर देश में कारोबार के लिए क्लाउड इकोसिस्टम को बढ़ावा देंगी। बता दें कि गूगल और एयरटेल के बीच ,साझेदारी का निवेशकों ने स्वागत किया है और इंट्रा-डे में एनएसई पर इसके भाव 706.95 रुपये रुपये से उछलकर 721.95 रुपये के भाव पर पहुंच गए।
विज्ञापन