सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys and Anthropic partner to build AI solutions for various industries

Partnership: इंफोसिस और एंथ्रोपिक की साझेदारी, अलग-अलग उद्योगों के लिए एआई समाधान बनाएंगी दोनों कंपनियां

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Feb 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

इंफोसिस ने एंथ्रोपिक के साथ साझेदारी कर एंटरप्राइज एआई सॉल्यूशंस विकसित करने का ऐलान किया है, जिससे टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों में ऑटोमेशन और काम की गति बढ़ेगी।

Infosys and Anthropic partner to build AI solutions for various industries
इंफोसिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत दोनों कंपनियां सॉफ्टवेयर, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और टेलीकम्युनिकेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए उन्नत एंटरप्राइज एआई समाधान विकसित और डिलीवर करेंगी।

Trending Videos

इस साझेदारी में क्या है खास?

  • कंपनी के बयान के अनुसार, इस साझेदारी में इंफोसिस के एआई-फर्स्ट प्लेटफॉर्म 'टोपाज' को एंथ्रोपिक के क्लाउडे मॉडल (क्लाउडे कोड सहित) के साथ एकीकृत किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इससे जटिल वर्कफ्लो का ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर डिलीवरी की गति में वृद्धि और विभिन्न उद्योगों के लिए एजेंटिक एआई सॉल्यूशंस का विकास संभव होगा।
  • साझेदारी की शुरुआत टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में एक समर्पित एंथ्रोपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से होगी। यह केंद्र उद्योग-विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप एआई एजेंटों के निर्माण और तैनाती पर काम करेगा।
  • आगे चलकर इस पहल का विस्तार फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर विकास जैसे क्षेत्रों में भी किया जाएगा।
  • इंफोसिस के मुताबिक, सर्विसेज सेक्टर में एआई एजेंट जोखिम पहचान, अनुपालन रिपोर्टिंग के ऑटोमेशन और ग्राहकों के साथ अधिक व्यक्तिगत इंटरैक्शन स्थापित करने में मदद करेंगे।
  • वहीं, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग में क्लाउडे आधारित एआई उत्पाद डिजाइन और सिमुलेशन की प्रक्रिया को तेज करेगा, जिससे अनुसंधान एवं विकास (R&D) का समय कम होगा और उत्पादन से पहले अधिक डिजाइन वर्जन का परीक्षण संभव हो सकेगा।

सॉफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में होगा उपयोग

सॉफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में टीमें क्लाउडे कोड का उपयोग कोड लिखने, परीक्षण करने और कमियों को दूर करने के लिए करेंगी, जिससे डिजाइन से लेकर प्रोडक्शन तक की पूरी प्रक्रिया अधिक तेज और कुशल बन सकेगी।

इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख ने कहा कि फाइनेंशियल सर्विसेज में इंटेलिजेंस रिस्क मैनेजमेंट और अनुपालन के आधुनिकीकरण से लेकर एआई-संचालित डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग तक, यह साझेदारी वैश्विक उद्यमों के लिए एआई से मूल्य प्राप्ति की गति को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एंथ्रोपिक के सह-संस्थापक और सीईओ डारियो अमोदेई ने कहा कि डेमो स्तर पर काम करने वाले एआई मॉडल और विनियमित उद्योगों में वास्तविक उपयोग के लिए उपयुक्त एआई मॉडल के बीच बड़ा अंतर होता है। इस अंतर को पाटने के लिए गहन डोमेन विशेषज्ञता जरूरी है, जो इंफोसिस के पास दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में मौजूद है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed