सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sanjay Kapur Dispute: Delhi High Court issues summons on Priya Kapoor's defamation petition

Sanjay Kapur Dispute: प्रिया कपूर की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जारी किए समन, मध्यस्थता की दी सलाह

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर की सिविल मानहानि याचिका पर मंधीरा कपूर को समन जारी किया और दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से बचने का निर्देश देते हुए मध्यस्थता की सलाह दी।

Sanjay Kapur Dispute: Delhi High Court issues summons on Priya Kapoor's defamation petition
प्रिया सचदेव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
विज्ञापन

विस्तार

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और वसीयत को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक नया कानूनी मोड़ सामने आया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अपनी ननद मंधीरा कपूर के खिलाफ सिविल मानहानि की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की थी। कोर्ट ने समन जारी कर दिया है और दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए विवाद सुलझाने का सुझाव दिया है।

Trending Videos

मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने से परहेज करें

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्ष प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी बयान देने से परहेज करें। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक बयानबाजी से विवाद और जटिल हो सकता है, इसलिए संयम बरतना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया कपूर के वकील ने कोर्ट को क्या बताया?

प्रिया कपूर की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल और उनके नाबालिग बेटे के खिलाफ सार्वजनिक मंचों पर कथित रूप से मानहानिकारक बयान दिए गए हैं, जिनमें उनके वंश तक को निशाना बनाया गया। वकील ने दलील दी कि इन बयानों का असर उनके सामाजिक सम्मान और निजी जीवन पर पड़ा है। इस पर अदालत ने दोनों पक्षों को सावधानी और मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी।

मंधीरा कपूर ने याचिका का किया विरोध

वहीं, मंधीरा कपूर की ओर से मानहानि याचिका का विरोध करते हुए उनके वकील ने अदालत को बताया कि याचिका में महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया गया है और लगाए गए आरोप मनगढ़ंत एवं निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

आपसी समझौते की संभावना तलाशना आवश्यक

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 14 मई के लिए निर्धारित की है और यह भी कहा है कि पारिवारिक विवाद को देखते हुए आपसी समझौते की संभावना तलाशना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अदालत ने मध्यस्थता का रास्ता सुझाया है, ताकि लंबे समय से चल रहे इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकल सके।

प्रिया कपूर का आरोप

गौरतलब है कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर परिवार के भीतर कई कानूनी विवाद चल रहे हैं। इससे पहले भी प्रिया कपूर ने मंधीरा कपूर और पॉडकास्टर पूजा चौधरी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि सोशल मीडिया, पॉडकास्ट और मीडिया इंटरव्यू के माध्यम से उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान प्रसारित किए गए।

इसके अलावा, पटियाला हाउस कोर्ट में भी प्रिया कपूर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में समान आरोप लगाए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और सामाजिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की गई। यह पूरा विवाद अब सिविल और आपराधिक दोनों स्तरों पर अदालतों में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed