सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   international flights cancelled at Delhi airport for the third day due to tensions in West Asia

West Asia Tensions: पश्चिम एशिया में तनाव का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर तीसरे दिन 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Mon, 02 Mar 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है, जिसके चलते सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं। पिछले दो दिनों में भारतीय एयरलाइंस 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर चुकी हैं, जबकि आकासा एयर ने खाड़ी देशों के लिए उड़ानें 3 मार्च तक स्थगित कर दी हैं।

international flights cancelled at Delhi airport for the third day due to tensions in West Asia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते हवाई क्षेत्र बंद होने से परिचालन प्रभावित हो रही है। सोमवार को राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 87 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार इनमें 37 प्रस्थान और 50 आगमन वाली उड़ानें शामिल हैं।

Trending Videos

अब तक कितनी उड़ानें हुई रद्द?

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने बढ़ते तनाव के कारण कुल 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। क्षेत्र में कई एयरस्पेस बंद होने से पश्चिम दिशा की उड़ानों के शेड्यूल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया पर कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के कारण कुछ पश्चिममुखी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारिणी में बदलाव हो रहा है। देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा आईजीआईए रोजाना 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन संभालता है, जिससे व्यवधान का व्यापक असर देखा जा रहा है।

आकास एयर ने उड़ानों के निलंबन को 3 मार्च तक बढ़ाया

इस बीच, आकासा एयर ने अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद के लिए अपनी उड़ानों के निलंबन को 3 मार्च तक बढ़ा दिया है। एयरलाइंस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पश्चिम एशिया से होकर गुजरने वाली उड़ानों के संचालन को लेकर सावधानी बरत रही हैं।


एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इन शहरों के लिए आने-जाने वाली सभी उड़ानें 3 मार्च तक स्थगित रहेंगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी टीमें सुरक्षा माहौल पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के अनुसार परिचालन में बदलाव करती रहेंगी।

अकासा एयर के अनुसार, इन मार्गों पर 7 मार्च तक की बुकिंग वाले यात्रियों को पूर्ण रिफंड या बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा पुनर्निर्धारण (रीशेड्यूल) का विकल्प दिया गया है। पश्चिम एशिया में संकट के कारण अन्य एयरलाइंस ने भी टिकट रद्द करने और यात्रा तिथियों में बदलाव के लिए विशेष छूट की घोषणा की है।

इंडिगो और कतर एयरवेज ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने यात्रा संबंधी सलाह जारी की है।  एयरलाइन ने एहतियाती कदम के तहत चयनित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अस्थायी निलंबन को आगे बढ़ाने का फैसला किया है, जबकि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम एशिया और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय सेक्टरों के लिए पूरी लचीलापन और शुल्क माफी दी जा रही है। 28 फरवरी 2026 तक की गई बुकिंग पर 7 मार्च 2026 तक यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या पूरा रिफंड लेने का विकल्प चुन सकते हैं।

इसी बीच, कतर के हवाई क्षेत्र बंद रहने के कारण कतर एयरवेज की उड़ान सेवाएं फिलहाल अस्थायी रूप से निलंबित हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी द्वारा हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से दोबारा खोलने की घोषणा के बाद ही उड़ान संचालन बहाल किया जाएगा।

कतर एयरवेज ने यह भी बताया कि अगला आधिकारिक अपडेट 3 मार्च को सुबह 9:00 बजे (दोहा समय) यानी 06:00 यूटीसी पर जारी किया जाएगा।

वैकल्पिक रूट से हो रहा उड़ानों का संचालन

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के चलते पश्चिम दिशा की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारिणी में बदलाव हो रहा है। इस बीच, एयर इंडिया ने कहा है कि वह उत्तर अमेरिका और यूरोप के लिए अपनी उड़ानों का संचालन उपलब्ध हवाई मार्गों का उपयोग करते हुए वैकल्पिक रूट से कर रही है, ताकि यात्रियों पर असर कम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed