सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jio Financial Services Allianz Group Allianz Jio Reinsurance IRDAI approval Sonia Rawal CEO Business news

Jio: रीइंश्योरेंस के लिए बने जियो फाइनेंशियल व एलियांस के संयुक्त उद्यम ने शुरू किया कारोबार, जानें अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Thu, 26 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और एलियांज ग्रुप के नए संयुक्त उद्यम 'एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड' ने भारत में अपना परिचालन शुरू कर दिया है। सोनिया रावल के नेतृत्व और आईआरडीएआई की मंजूरी के साथ इस नई बीमा कंपनी के लक्ष्यों की पूरी जानकारी के लिए हमारी ताजा बिजनेस रिपोर्ट पढ़ें।

Jio Financial Services Allianz Group Allianz Jio Reinsurance IRDAI approval Sonia Rawal CEO Business news
जियो एलियांज - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

रीइंश्योरेंस के लिए बने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और एलियांज ग्रुप के संयुक्त उद्यम एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में अपना परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से 12 मार्च 2026 को अंतिम नियामकीय मंजूरी मिली थी। 

Trending Videos


मुंबई स्थित यह संयुक्त उद्यम जियो फाइनेंशियल की स्थानीय पहुंच और डिजिटल नेटवर्क को एलियांज की वैश्विक अंडरराइटिंग विशेषज्ञता के साथ जोड़कर बीमा कंपनियों को जोखिम प्रबंधन क्षमता उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जियो फाइनेंशियल की ओर से क्या कहा गया?

जियो फाइनेंशियल के एमडी एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि यह एलियांज के साथ व्यापक बीमा साझेदारी की दिशा में पहला कदम है। एलियांज के बोर्ड सदस्य क्रिस टाउनसेंड ने कहा कि यह संयुक्त उद्यम भारत के बीमा बाजार के लिए दीर्घकालिक रीइंश्योरेंस समाधान विकसित करेगा।

कंपनी की कमान किन्हें सौंपी गई?

कपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसकी अगुवाई सोनिया रावल करेंगी, उन्हें एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंपनी ने बताया कि वह भारत में बीमा पहुंच बढ़ाने के लक्ष्य में योगदान देगी। इसका लक्ष्य 2047 तक 'सभी के लिए बीमा' के सरकार के उद्देश्य को पूरा करना है। कंपनी दीर्घकालिक समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगी। सोनिया रावल के नेतृत्व में यह संयुक्त उद्यम अपनी रणनीतियों को आगे बढ़ाएगा और भारत बढ़ते बीमा बाजार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed