सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   kpmg laying off hundreds of employees in advisory devision in us

Layoff: दिग्गज कंपनी केपीएमजी करेगी सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, सामने आई ये वजह

एएनआई, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 01 May 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

वित्तीय सलाहकार कंपनी केपीएमजी ने सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी का कहना है कि वह मांग की कमी से जूझ रही है, जिसके चलते कार्यबल को समायोजित करने के लिए उसने यह कदम उठाया है। 

kpmg laying off hundreds of employees in advisory devision in us
केपीएमजी में छंटनी - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार

वित्तीय सेवा, बिजनेस एडवाइजरी और कॉर्पोरेट गवर्नेंस की दिग्गज कंपनी केपीएमजी ने सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि एडवाइजरी डिवीजन में ये छंटनियां होंगी। वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने एडवाइजरी विभाग से 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। यह कंपनी के कुल कार्यबल का 4 फीसदी है। इस छंटनी में मुख्य रूप से रेगुलेटरी रिस्क एडवाइजरी, कस्टमर ऑपरेशंस और फाइनेंशिय सर्विसेज में काम करने वाले कंसल्टेंट प्रभावित होंगे। 
Trending Videos


कंपनी ने बयान जारी कर बताई छंटनी की वजह
छंटनी की पुष्टि करते हुए कंपनी ने एक बयान में कहा, 'ये कदम एक रणनीतिक पुनर्गठन पर केंद्रित है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे कर्मचारियों के कौशल और क्षमताएं भविष्य की मांग के अनुरूप हों। हम भविष्य में अपने कर्मचारियों के कौशल विकास में मदद करना जारी रखेंगे। साथ ही अपने कार्यबल के आकार, स्वरूप और कौशल का मूल्यांकन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कर्मचारियों की छंटनी का फैसला ऐसे समय किया है, जब कंपनी कई क्षेत्रों में खासकर एडवाइजरी क्षेत्र में मांग में कमी का सामना कर रही है। कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान आक्रामक तरीके से भर्तियां कीं, जिसके चलते कंपनी पर दबाव बढ़ा। हालांकि कंपनी ने लेन-देन, रणनीति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित सेवाओं में विस्तार किया है। कंपनी अपने अमेरिकी ऑडिट कारोबार में भी कर्मचारियों की कटौती पर विचार कर रही है और इस विभाग में करीब 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा सकता है। 

परामर्श क्षेत्र की कंपनियों पर बढ़ा दबाव
उद्योग जगत के रुझान बताते हैं कि कुछ परामर्श क्षेत्रों में राजस्व वृद्धि धीमी होने के कारण बड़ी लेखा कंपनियों के सलाहकार विभाग दबाव में हैं। यही वजह है कि कई कंपनियां बाजार की बदलती जरूरतों और सेवा मांग के अनुरूप अपने कार्यबल को समायोजित कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed