{"_id":"6a1635dee136a170b30d30ab","slug":"lic-shines-on-back-of-bonus-shares-rallies-7-pc-in-five-sessions-company-declares-dividend-of-this-amount-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC: बोनस शेयर के दम पर चमका एलआईसी, पांच दिनों में 7% की तेजी, कंपनी ने घोषित किया इतने रुपये का लाभांश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC: बोनस शेयर के दम पर चमका एलआईसी, पांच दिनों में 7% की तेजी, कंपनी ने घोषित किया इतने रुपये का लाभांश
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 27 May 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
सार
एलआईसी के शेयरों में रिकॉर्ड मुनाफे और 1:1 बोनस शेयर की घोषणा के बाद तेज उछाल आया है। पांच कारोबारी दिनों में कंपनी का स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। चौथी तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 23,420 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर लाभांश का भी ऐलान किया है।
बोनस शेयर के दम पर बाजार में दौड़ा एलआईसी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर मंगलवार को 17.95 रुपये (2.14 फीसदी) की बढ़त के साथ 855.15 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 857 रुपये का उच्च स्तर छुआ। इस तेजी के साथ ही केवल पांच कारोबारी दिनों के भीतर इस पीएसयू कंपनी का स्टॉक 7.25 फीसदी तक चढ़ चुका है।
शेयरों में आई इस हालिया तेजी के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला, मार्च 2026 की तिमाही में कंपनी का रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा और दूसरा, निवेशकों के लिए 1:1 के अनुपात में मिलने वाला बोनस शेयर। एस इक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एलआईसी भारत के पूरे वित्तीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।
एलआईसी के निदेशक मंडल ने दी मंंजूरी
एलआईसी के निदेशक मंडल ने 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रिजर्व से 6,325 करोड़ रुपये का उपयोग करके बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, एलआईसी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रत्येक शेयर पर 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की है। इस लाभांश के भुगतान के लिए कंपनी ने 25 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बोनस डेस्क
विज्ञापन
शानदार तिमाही नतीजों ने बढ़ाया भरोसा
मजबूत नतीजों को देखते ब्रोकरेज भी एलआईसी पर बुलिश हैं। जेएम फाइनेंशियल ने एलआईसी के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है और इसका लक्ष्य मूल्य 888 रुपये से बढ़ाकर 960 रुपये कर दिया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने शेयर को अपग्रेड करते हुए बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,110 रुपये पर बरकरार रखा है। एमके ने भी 1100 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद की सलाह दी है। चौथी तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 23,420 करोड़ रहा।
किसे मिलेगा मुफ्त शेयर
नियमों के मुताबिक, केवल वही शेयरधारक कंपनी के बोनस शेयर प्राप्त करने के पात्र होंगे, जिनके डीमैट खातों में रिकॉर्ड डेट यानी 29 मई, 2026 तक एलआईसी के शेयर मौजूद होंगे।

Trending Videos