फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mcap of five of top-10 most valued firms jumps Rs 1.54 lakh cr; TCS biggest winner

Mcap: शेयर बाजार में तेजी, पांच कंपनियों ने जोड़े ₹1.54 लाख करोड़; किसे मिला सबसे ज्यादा फायदा?

Sun, 19 Jul 2026 01:14 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Jul 2026 01:14 PM IST
सार

Mcap: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी का फायदा देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 5 को मिला। इन कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1.54 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, जिसमें टीसीएस को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
Mcap of five of top-10 most valued firms jumps Rs 1.54 lakh cr; TCS biggest winner
टॉप-10 कंपनियों में किसका बढ़ा दबदबा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी के बीच देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच की कुल बाजार पूंजी में 1.54 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 582.06 अंक यानी 0.75 फीसदी चढ़ा, जबकि एनएसई का निफ्टी 127.4 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़ा।

बाजार में तेजी की वजह क्या रही?
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के बावजूद बाजार में सुधार जारी रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अच्छे नतीजों, टीसीएस के शेयर में सप्ताह के दौरान करीब 10 फीसदी की बढ़त, वित्तीय शेयरों में दोबारा खरीदारी और घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती से निवेशकों का भरोसा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन कंपनियों को हुआ फायदा?
रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और बजाज फाइनेंस की बाजार पूंजी में बढ़ोतरी हुई। वहीं, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार पूंजी में गिरावट दर्ज की गई। 

टीसीएस की बाजार पूंजी में 72,072.30 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसकी कुल बाजार पूंजी 8,20,672.70 करोड़ रुपये हो गई। 

टीसीएस ने जून तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 4.61 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 13,349 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। कंपनी ने यह भी कहा कि मौजूदा तिमाही के दौरान पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित मांग में सुधार आने की उम्मीद है। 

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार पूंजी 29,062.06 करोड़ रुपये बढ़कर 10,34,441.77 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूंजी 23,884.93 करोड़ रुपये बढ़कर 17,95,091.26 करोड़ रुपये पहुंच गई।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 21,946.50 करोड़ रुपये बढ़कर 6,57,274.28 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,338.34 करोड़ रुपये बढ़कर 9,63,768.78 करोड़ रुपये पहुंच गया।


किन कंपनियों को नुकसान हुआ?
  • लार्सन एंड टुब्रो के बाजार पूंजीकरण में 18,097.72 करोड़ रुपये की कमी आई और यह घटकर 5,24,840.68 करोड़ रुपये रह गया।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 12,080.75 करोड़ रुपये घटकर 5,48,124.30 करोड़ रुपये रह गया।
  • भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 7,706.45 करोड़ रुपये घटकर 11,91,067.77 करोड़ रुपये हो गया।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,084.61 करोड़ रुपये घटकर 12,62,369.81 करोड़ रुपये रह गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,221.79 करोड़ रुपये घटकर 5,03,775.86 करोड़ रुपये रह गया। 

ये भी पढ़ें: पीएनबी का मुनाफा तीन गुना उछला; HDFC, ICICI, एक्सिस, कोटक और यस बैंक का भी मजबूत प्रदर्शन

कौन रहीं सबसे मूल्यवान कंपनियां?
बाजार पूंजीकरण के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed