फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mcap of nine of top-10 most valued firms jumps Rs 2.51 lakh cr; Bajaj Finance biggest winner

Mcap: शेयर बाजार में तेजी, नौ कंपनियों ने जोड़े ₹2.51 लाख करोड़; किसे मिला सबसे ज्यादा फायदा?

Sun, 02 Aug 2026 12:00 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Aug 2026 12:00 PM IST
सार

Mcap: पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी का फायदा देश की नौ कंपनियों को मिला। इन कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण ₹2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, जिसमें बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। पढ़िए रिपोर्ट- 

विज्ञापन
Mcap of nine of top-10 most valued firms jumps Rs 2.51 lakh cr; Bajaj Finance biggest winner
टॉप-10 कंपनियों में किसका बढ़ा दबदबा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

शेयर बाजार में तेजी के बीच पिछले सप्ताह देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों की कुल बाजार पूंजी (मार्केट कैप) 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा बजाज फाइनेंस को हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 2,034.87 अंक यानी 2.67 फीसदी चढ़ा। वहीं, एनएसई का निफ्टी 616.15 अंक यानी 2.59 फीसदी बढ़ा।
विज्ञापन


शेयर बाजार में तेजी की वजह क्या रही?
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, भू-राजनीतिक माहौल में सुधार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की फिर से खरीदारी शुरू होने से बाजार में मजबूती लौटी। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन


किन कंपनियों को हुआ फायदा?
टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर इस सूची की इकलौती कंपनी रही, जिसके बाजार मूल्य में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा फायदा किस कंपनी को हुआ?
बजाज फाइनेंस की बाजार पूंजी 80,345.97 करोड़ रुपये बढ़कर 7,10,817.51 करोड़ रुपये हो गया। यह शीर्ष-10 कंपनियों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी रही। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 8 फीसदी से ज्यादा चढ़े। इसकी वजह यह रही कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में अपने एकीकृत शुद्ध मुनाफे (पीएटी) में सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की।


इन कंपनियों का भी बाजार मूल्य बढ़ा
  • भारती एयरटेल की बाजार पूंजी 44,959.50 करोड़ रुपये बढ़कर 12,30,005.63 करोड़ रुपये पहुंच गई। 
  • टीसीएस की बाजार पूंजी 40,414.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,55,894.78 करोड़ रुपये हो गया।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 39,447.35 करोड़ रुपये बढ़कर 17,69,108.79 करोड़ रुपये पहुंच गया।
  • लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 21,096.80 करोड़ रुपये बढ़कर 5,41,844.69 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,845.97 करोड़ रुपये बढ़कर 9,47,799.81 करोड़ रुपये पहुंच गया
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,164.73 करोड़ रुपये बढ़कर 11,52,150.63 करोड़ रुपये हो गया।
  • एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 4,427.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,435.05 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 1,660.37 करोड़ रुपये बढ़कर 10,29,878.30 करोड़ रुपये पहुंच गया।

किन कंपनियों की बाजार पूंजी घटी?
दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 10,326.46 करोड़ रुपये घटकर 4,93,602.13 करोड़ रुपये रह गया।

ये भी पढ़ें: Biz Updates: केंद्र ने राज्य सरकारों को दिए 1.09 लाख करोड़ के फंड; PM-VBRY से पहले वर्ष 72 लाख औपचारिक रोजगार

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed