सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Minister Patil inaugurates Amazon’s Corporate Office in Bengaluru Amazon News and Updates

Amazon: बंगलूरू में खुला एशिया का दूसरा सबसे बड़ा दफ्तर, 7000 को रोजगार; 35 अरब डॉलर के निवेश की तैयारी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Feb 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेजन ने बंगलूरू में 11 लाख वर्ग फुट का एशिया का दूसरा सबसे बड़ा कॉर्पोरेट ऑफिस खोला है। 7,000 नौकरियों और 35 अरब डॉलर के भारत निवेश प्लान से जुड़ी पूरी न्यूज स्टोरी पढ़ें।

Minister Patil inaugurates Amazon’s Corporate Office in Bengaluru Amazon News and Updates
अमेजन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की 'सिलिकॉन वैली' कहे जाने वाले बंगलूरू में ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने अपने नए और अत्याधुनिक कॉर्पोरेट कार्यालय का उद्घाटन किया है। यह एशिया में कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा कार्यालय है। इस रणनीतिक कदम को भारत के तकनीकी और ई-कॉमर्स पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़े बूस्टर के रूप में देखा जा रहा है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ हजारों नई नौकरियां पैदा करेगा।

Trending Videos


नया कैंपस और रोजगार के अवसर
कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने सोमवार को येलहंका के पास 11 लाख वर्ग फुट में फैले इस नए कार्यालय का उद्घाटन किया। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 15 किलोमीटर दूर पांच एकड़ में बना यह 12 मंजिला कैंपस 7,000 से अधिक कर्मचारियों को अपनी सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा। यहां मुख्य रूप से ई-कॉमर्स, ऑपरेशंस, पेमेंट्स, टेक्नोलॉजी और सेलर सर्विसेज से जुड़े कामकाज संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में 35 अरब डॉलर का निवेश 
मंत्री पाटिल ने बताया कि यह राज्य में अमेजन का 10वां कॉर्पोरेट कार्यालय है, जो कंपनी के कर्नाटक के साथ दो दशक पुराने संबंधों को और मजबूत करता है। अमेज़न ने अगले चार वर्षों में भारत में 35 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। 

इस निवेश से 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को मदद मिलने और लाखों लोगों को रोजगार के मौके मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने भरोसा जताया कि निवेश का एक बड़ा हिस्सा कर्नाटक को प्राप्त होगा। अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने बताया, "भारत अमेजन के लिए एक दीर्घकालिक प्राथमिकता बना हुआ है और बंगलूरू इस यात्रा में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। आज भी यह शहर नवाचार (इनोवेशन) और प्रतिभा के लिए एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है"।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed