सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News

Biz Updates: अदाणी पावर की सहयोगी को 558 मेगावाट बिजली सप्लाई का ऑर्डर, सुजलॉन ने अजय कपूर को बनाया ग्रुप सीईओ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Feb 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
Biz Updates Business News Share Market News Banking News Gov Policy News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी निजी बिजली उत्पादक कंपनी अदाणी पावर को एक अहम बिजली आपूर्ति ऑर्डर मिला है। कंपनी ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसकी सहायक इकाई मोक्सी पावर जनरेशन लिमिटेड (एमपीजीएल) को तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन (टीएनपीडीसीएल) से 558 मेगावाट (नेट) बिजली आपूर्ति के लिए पांच साल की अवधि का लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है।

Trending Videos


इस समझौते के तहत तमिलनाडु के उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 558 मेगावाट भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे राज्य के बिजली ग्रिड की स्थिरता में सुधार होगा और घरों, छोटे व्यवसायों तथा उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोक्सी पावर जनरेशन लिमिटेड तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित 1,200 मेगावाट (2×600 मेगावाट) क्षमता वाले तापीय बिजली संयंत्र का संचालन करती है, जो राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कौन है सुजलॉन के ग्रुप सीईओ?

नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन ने मंगलवार को अजय कपूर को ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्रुप सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने जेपी चालासानी को भी नवगठित ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल (जीईसी) में पदोन्नत किया है। सुजलॉन ने कहा कि ‘सुजलॉन 2.0’ विजन के अनुरूप रणनीतिक दिशा तय करने के लिए ग्रुप एग्जीक्यूटिव काउंसिल का गठन किया गया है और समूह के विस्तार तथा बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन को गति देने के लिए अजय कपूर को ग्रुप सीईओ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed