सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil and gas prices will not decrease even after the war ends, know why the European Union said so

West Asia Crisis: युद्ध खत्म होने पर भी नहीं घटेंगी तेल-गैस कीमतें, जानें यूरोपीय संघ ने ऐसा क्यों कहा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 01 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान युद्ध के चलते यूरोप में तेल और गैस की कीमतों में भारी उछाल आया है, जो जल्द कम होने की संभावना नहीं है। ईयू ने राहत के लिए टैक्स कटौती और अन्य उपायों की तैयारी शुरू की है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Oil and gas prices will not decrease even after the war ends, know why the European Union said so
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के साथ जारी युद्ध के चलते यूरोप में तेल और गैस की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी जल्द कम होने की उम्मीद नहीं है। यूरोपीय संघ के ऊर्जा आयुक्त डैन जोर्गेनसेन ने चेतावनी दी कि भले ही कल शांति स्थापित हो जाए, फिर भी कीमतें निकट भविष्य में सामान्य स्तर पर नहीं लौटेंगी।

Trending Videos


उन्होंने बताया कि 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ में तेल और गैस की सप्लाई में कोई तत्काल कमी नहीं है, लेकिन डीजल और जेट फ्यूल की उपलब्धता पर दबाव है। साथ ही वैश्विक गैस बाजार में बढ़ती बाधाओं के कारण बिजली की कीमतें भी ऊपर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के बाद से यूरोप में गैस की कीमतों में करीब 70% और तेल की कीमतों में 60% तक का उछाल आ चुका है। इससे आयातित जीवाश्म ईंधन पर ईयू का खर्च भी 14 अरब यूरो तक बढ़ गया है।

राहत के लिए तैयार हो रहा प्लान

यूरोपीय आयोग अब परिवारों और उद्योगों को राहत देने के लिए कई कदम तैयार कर रहा है। इसमें गैस और बिजली की कीमतों को अलग करने के उपाय, बिजली पर टैक्स में कटौती और जरूरत पड़ने पर कंपनियों पर विंडफॉल टैक्स लगाने जैसे विकल्प शामिल हैं। यह सुझाव उर्सुला वॉन डेर लेयेन की ओर से भी सामने आया है।

ऊर्जा निर्भरता घटाने पर जोर

आयुक्त ने कहा कि ईयू अब रूस पर ऊर्जा निर्भरता खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। युद्ध से पहले जहां 45% गैस रूस से आती थी, अब यह घटकर 10% रह गई है और आने वाले समय में इसे शून्य तक लाने की योजना है। इसके लिए अमेरिका, अज़रबैजान, अल्जीरिया और कनाडा जैसे देशों से सप्लाई बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

एकजुटता की अपील

जॉर्गेंसन ने सदस्य देशों से समन्वित कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि अलग-अलग राष्ट्रीय नीतियां बाजार में अस्थिरता पैदा कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि EU को अतीत की गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए, जब रूस ने ऊर्जा को हथियार की तरह इस्तेमाल किया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed