सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil companies earned Rs 23743 crore by selling expensive petrol-diesel but customers did not get any benefit

राहत नहीं: महंगा पेट्रोल-डीजल बेचकर तेल कंपनियों ने कमाए 23743 करोड़, ग्राहकों को नहीं मिला फायदा

अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Thu, 19 Feb 2026 05:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Crude Oil: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी रहने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं मिली। उल्टा इस दौरान सरकारी तेल कंपनियों ने भारी मुनाफा कमाया है।

Oil companies earned Rs 23743 crore by selling expensive petrol-diesel but customers did not get any benefit
कच्चे तेल के व्यापार से जुड़ी कंपनियों के शेयर गिरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय से 65 से 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई हैं। इस दौरान घरेलू तेल कंपनियों ने ग्राहकों को महंगा पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमाया है। तीन प्रमुख सरकारी कंपनियों को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 23,743 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 10,545 करोड़ रुपये की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा है।
Trending Videos


आंकड़े बताते हैं कि तेल कंपनियों के मुनाफे में यह भारी वृद्धि मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और एलपीजी की कम अंडर रिकवरी के कारण हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) दिसंबर तिमाही में चार गुना बढ़ गया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) का जीआरएम दो गुना से अधिक हो गया। यह वृद्धि कच्चे तेल की नरम कीमतों और उत्पाद क्रैक में मजबूती के कारण हुई। देशभर में इस समय एक लाख से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इसमें से 90 फीसदी हिस्सेदारी तीनों सरकारी कंपनियों के पास है। बाकी नायरा और रिलायंस के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़ोतरी
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के आंकड़ों के मुताबिक, आईओसी का जीआरएम एक साल पहले के तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 12.2 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। बीपीसीएल का जीआरएम 5.6 डॉलर से बढ़कर 13.3 डॉलर हो गया। एचपीसीएल का जीआरएम 6 डॉलर से बढ़कर 8.9 डॉलर हो गया। एक साल पहले तीनों सरकारी कंपनियों को 10545 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

क्रैक स्प्रेड में भी एक साल पहले की तुलना में सुधार
डीजल, पेट्रोल और विमानन टरबाइन ईंधन पर क्रैक स्प्रेड (कच्चे तेल की कीमत और उसके रिफाइनिंग उत्पादों की कीमत के बीच का अंतर) में पिछले वर्ष की तुलना में सुधार हुआ है। दिसंबर तिमाही में बेंचमार्क सिंगापुर जीआरएम बढ़कर 6.2 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 4.9 डॉलर प्रति बैरल था।

सरकारी मुआवजे और एलपीजी की कम कीमतों ने भी बढ़ाई कंपनियों की कमाई
आईओसी ने दिसंबर तिमाही में 12,126 करोड़ का लाभ दर्ज किया। बीपीसीएल और एचपीसीएल ने क्रमशः 7,545 करोड़ और 4,072 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। दिसंबर तिमाही में सरकार ने खाना पकाने की गैस को बाजार दर से कम दामों पर बेचने के लिए तेल विपणन कंपनियों को वादे के तहत मुआवजा देना शुरू कर दिया है। मुआवजे की प्राप्ति के साथ तिमाही के दौरान एलपीजी की कम कीमतों ने भी कंपनियों की कमाई बढ़ाने में मदद की।

ये भी पढ़ें: Russia: भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर

मार्केटिंग मार्जिन में गिरावट
पंप की कीमतें अपरिवर्तित रहने से तीनों सरकारी रिफाइनरियों के मार्केटिंग मार्जिन में गिरावट आई। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर तिमाही में पेट्रोल पर खुदरा मार्जिन 7.8 रुपये प्रति लीटर रहा, जो एक साल पहले के 12 रुपये प्रति लीटर से कम है। डीजल पर खुदरा मार्जिन 2.9 रुपये प्रति लीटर रहा, जो पहले के 8 रुपये से कम है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed