फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   oil companies LPG Cylinder Price Cut Update Commercial LPG cylinder prices reduced new rates in Delhi Kolkata

LPG Cylinder Price Cut: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम ₹200 से अधिक घटे, दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतें क्या?

Sat, 01 Aug 2026 06:01 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

LPG Cylinder Price Cut: आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में ₹200 से अधिक की कटौती की गई है। दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतों का एलान किया गया है। अन्य शहरों में भी दाम घटने की उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
oil companies LPG Cylinder Price Cut Update Commercial LPG cylinder prices reduced new rates in Delhi Kolkata
सस्ते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर के दाम में आज 200 रुपये से अधिक की कटौती की गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी।

विज्ञापन


क्या घरेलू रसोई गैस के दाम भी घटेंगे?
सूत्रों के मुताबिक घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

पिछली बार कब बदली थी गैस की कीमतें?
इससे पहले 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की थी। इस कमी के बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपये हो गई थी। वहीं, कोलकाता में दाम 3,255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये पर आ गए थे। पटना में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत घटकर 3,227 रुपये हो गई थी। यह वर्ष 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम में दर्ज की गई पहली बड़ी कटौती थी।
विज्ञापन


(खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed