Open AI Jobs: ओपनएआई 2026 तक अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग दोगुनी करेगा, जानिए क्या है अपडेट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दिग्गज ओपनएआई वर्ष 2026 के अंत तक अपने कर्मचारियों की संख्या 4,500 से बढ़ाकर करीब 8,000 करने की योजना बना रहा है। वैश्विक स्तर पर कंपनी में इस बड़े मानव संसाधन विस्तार से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र का स्टार्टअप ओपनएआई एक बड़ी विस्तार योजना पर काम कर रहा है। यह योजना कंपनी के कार्यबल को बढ़ाने से संबंधित है। ओपनएआई 2026 के अंत तक अपने कर्मचारियों की संख्या लगभग दोगुनी करेगा। वर्तमान में इस कंपनी में करीब 4,500 कर्मचारी कार्यरत हैं। इस योजना के तहत कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 8,000 हो जाएगी। फाइनेंशियल टाइम्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले दो व्यक्तियों का हवाला दिया गया है। यह रिपोर्ट ओपनएआई के आगामी संगठनात्मक विस्तार की जानकारी देती है।