फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Pak gets another USD 600 mn loan from China: PM Shehbaz

पड़ोसी को 'कर्ज' का सहारा: IMF के बाद पाकिस्तान ने चीन से भी लिया 600 मिलियन डॉलर का लोन, शहबाज ने ये कहा

Tue, 18 Jul 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान को 30 जून को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से तीन अरब डॉलर का राहत पैकेज मिला था, जिसने बाद आईएमएफ की ओर से करीब 1.2 अरब डॉलर की शुरुआती अग्रिम किस्त जारी की गई थी।

विज्ञापन
Pak gets another USD 600 mn loan from China: PM Shehbaz
पाकिस्तान-चीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अपने सदाबहार सहयोगी चीन से 600 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज वापस मिल गया है। इससे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ समझौते के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद मिल सके। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की खबर के अनुसार यह राशि पिछले तीन महीनों में बीजिंग की ओर से पाकिस्तान को दिए गए पांच अरब डॉलर से अधिक के कर्ज के अतिरिक्त है। इस राशि के मिलने से कर्ज में डूबा देश डिफॉल्ट होने से बच गया है और इससे उसे आईएमएफ से बेलआउट हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान को 30 जून को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से तीन अरब डॉलर का राहत पैकेज मिला था, जिसने बाद आईएमएफ की ओर से करीब 1.2 अरब डॉलर की शुरुआती अग्रिम किस्त जारी की गई थी। शरीफ ने कहा कि एक्जिम बैंक ऑफ चाइना ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 600 मिलियन डॉलर की वृद्धि की है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, 'हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है लेकिन हम इसे कर्ज के जरिए नहीं बल्कि अपनी आय से सृजित करके करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में वित्त मंत्री इशाक डार के हवाले से कहा गया है कि आईएमएफ बेलआउट और चीनी ऋण के अलावा, आईएमएफ से समझौते के बाद सऊदी अरब से मिले दो अरब डॉलर और संयुक्त अरब अमीरात से से मिली एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाने में मदद की है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने कहा कि चालू खाते में जून में 334 करोड़ डॉलर का सरप्लस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed