खतरे में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, एक साल में लिया अब तक का सबसे अधिक कर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। देश कर्ज के बोझ से दिवालिया होने के कगार पर है। एक साल में पड़ोसी मुल्क ने 16 बिलियन डॉलर ( 11,04,27,68,00,000 रुपये ) का कर्ज लिया है, जो कि एक साल में ली गई अब तक की सबसे ज्यादा राशि है। यह कर्ज पाकिस्तान ने पहले से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए और आयात बिलों का भुगतान करने के लिए लिया है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संघीय सरकार के दस्तावेजों के मुताबिक 16 बिलियन डॉलर का कर्ज वित्त वर्ष 2018-19 में लिया गया है। इसमें इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान-तहरीक-इंसाफ (पीटीआई) का ग्यारह महीने का कार्यकाल शामिल है।
बता दें कि 16 बिलियन डॉलर के विदेशी कर्ज में से पीटीआई सरकार ने 13.6 बिलियन डॉलर ( 9,38,43,40,00,000 रुपये )का कर्ज लिया है, जो देश में एक साल के दौरान किसी भी सरकार द्वारा लिया गया सर्वाधिक कर्ज है। बाकी के 2.4 बिलियन डॉलर ( 1,65,60,60,00,000 रुपये )के कर्ज की बात करें, तो यह कर्ज जुलाई 2018 में अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान लिया गया था।
पाकिस्तान की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था
लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था से जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई है। ना सिर्फ पेट्रोल और डीजल, बल्कि पाकिस्तान में आलू और टमाटर जैसी अन्य कई सब्जियों के दामों ने आसमान छू लिया है। सच तो यह है कि पाक सरकार अवाम को आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाई। आज भी चार करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हैं। इस बेकारी के कारण युवा दहशतगर्दी का दामन थाम रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X