सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Petrol-Diesel Price Hike News: Fuel Prices Rise for Third Time in 10 Days, Petrol Up by 87 Paise and Diesel by

Petrol-Diesel Price Hike: 10 दिन के अंदर तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे हुआ महंगा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 23 May 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों के अंदर यह तीसरी बढ़ोतरी है। पश्चिम एशिया में तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। आइए, विस्तार से जानते हैं दिल्ली में अब कितने का पेट्रोल-डीजल मिलेगा...

Petrol-Diesel Price Hike News: Fuel Prices Rise for Third Time in 10 Days, Petrol Up by 87 Paise and Diesel by
10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। शनिवार को पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। पिछले 10 दिनों के अंदर यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।


दिल्ली में अब कितने का हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महानगरों में पेट्रोल के नए दाम

 

शहर

नया पेट्रोल दाम (प्रति लीटर)

बढ़ोतरी

दिल्ली

99.51 रुपये

87 पैसे

कोलकाता

110.64 रुपये

94 पैसे

मुंबई

108.49 रुपये

90 पैसे

चेन्नई

105.31 रुपये

82 पैसे


चार महानगरों में डीजल के नए दाम

शहर

नया डीजल दाम (प्रति लीटर)

बढ़ोतरी

दिल्ली

92.49 रुपये

91 पैसे

कोलकाता

97.02 रुपये

95 पैसे

मुंबई

95.02 रुपये

94 पैसे

चेन्नई

96.98 रुपये

87 पैसे



आखिर क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के दाम?
तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसी वजह से तेल कंपनियों ने खुदरा ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। लगातार तीसरी बार कीमतें बढ़ने से परिवहन खर्च और जरूरी सामानों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- EV Sales 2026: महंगे पेट्रोल-डीजल ने बदली दुनिया की रफ्तार, इलेक्ट्रिक कारों पर तेजी से बढ़ा भरोसा


आम लोगों और बाजार पर क्या असर पड़ेगा?
पेट्रोल और डीजल महंगे होने का सबसे बड़ा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। निजी वाहन चलाने वालों का खर्च बढ़ेगा। वहीं, डीजल महंगा होने से ट्रक, बस और माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ सकता है। इसका असर सब्जियों, फल, दूध और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। माना जा रहा है कि अगर आने वाले दिनों में भी कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो महंगाई और बढ़ सकती है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed