सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ppf account loan benefits avoid expensive loans use own savings for expenses

PPF Account: जरूरत का साथी पीपीएफ खाता, महंगे लोन से बचकर अपने ही पैसे से पूरी करें जरूरी खर्च

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 20 Apr 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
सार

PPF Account: पीपीएफ खाता सिर्फ टैक्स बचत का साधन नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सस्ते लोन का विकल्प भी देता है, जिससे मैच्योरिटी से पहले भी अपने ही पैसे का उपयोग किया जा सकता है। पढ़िए रिपोर्ट-

 

ppf account loan benefits avoid expensive loans use own savings for expenses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

राजेंद्र गुप्ता को बेटी की उच्च शिक्षा के लिए कुछ पैसों की जरूरत थी। उनके पास पीपीएफ खाता तो था, लेकिन मैच्योरिटी में अभी वक्त था। तभी उन्हें पता चला, वे अपने ही जमा पैसे पर सस्ता लोन ले सकते हैं। पीपीएफ सिर्फ टैक्स बचाने की मशीन नहीं, बल्कि जरूरत पर आपकी आपातकालीन तिजोरी भी है।
Trending Videos


क्या है पीपीएफ पर लोन का गणित
सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) को हम आमतौर पर लंबी अवधि के निवेश और धारा 80C के तहत टैक्स छूट के लिए जानते हैं। लेकिन, इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि जब आप समय से पहले पैसा निकालने के पात्र नहीं होते, तब आप इस पर कर्ज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब और किसे मिलेगा कर्ज?
आप पीपीएफ खाता खोलने के दूसरे साल के बाद और पांचवें साल के खत्म होने से पहले ही लोन ले सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे साल के दौरान ही मिलती है।

कितना पैसा मिलेगा
आप अपनी मर्जी से कितना भी पैसा नहीं निकाल सकते। इसका एक फिक्स फॉर्मूला है:
■ जिस साल आप लोन मांग रहे हैं, उससे दो साल पीछे जाइए।
■ उस साल के अंत में आपके खाते में जितना पैसा था, उसका 25% ही आपको लोन के रूप में मिल सकता है।
■ उदाहरण: मान लीजिए वित्त वर्ष 2026-27 चल रहा है और आप आज लोन लेना चाहते हैं।

अब दो साल पीछे जाइए, यानी वित्त वर्ष 2024-25
■ 31 मार्च, 2025 को आपके पीपीएफ खाते में जितना बैलेंस था, बैंक उसका 25% पैसा आपको लोन के तौर पर देगा।

कम ब्याज दर का फायदा
लोन पर ब्याज दर आपके पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज से जुड़ी होती है।
■ सामान्य दर: फिलहाल पीपीएफ पर 7.1% ब्याज मिल रहा है। लोन की दर इससे 1% ज्यादा होती है। यानी आपको प्रभावी रूप से 8.1% सालाना ब्याज देना होगा।
■ पेनाल्टी दर: अगर आप 36 महीनों के भीतर लोन नहीं चुका पाते हैं, तो ब्याज दर पीपीएफ दर से 6% ज्यादा हो जाएगी (यानी कुल 13.1%)। यह पेनाल्टी रेट लोन लेने के पहले दिन से ही लागू होगा।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन बीमा खरीदना कहीं जेब पर न पड़ जाए भारी, 'डार्क पैटर्न्स' के खेल में बदल सकते हैं आपके फैसले

लोन चुकाने के नियम
■ समय सीमा: अधिकतम 36 महीनों के भीतर चुकाना अनिवार्य है।
■ भुगतान का क्रम: आपको पहले मूलधन चुकाना होता है और उसके बाद ब्याज। मूलधन आप एकमुश्त या किस्तों में दे सकते हैं।
■ मूलधन खत्म होने के बाद अधिकतम दो किस्तों में ब्याज भरना होता है।
■ अगर नहीं चुकाया तो: यदि आप लोन नहीं चुकाते हैं, तो मैच्योरिटी या पैसा निकालने के समय बकाया राशि (पेनाल्टी ब्याज सहित) आपके पीपीएफ बैलेंस से काट ली जाएगी।

स्मार्ट विकल्प : पर्सनल लोन की 12-15% वाली भारी ब्याज दरों के चक्रव्यूह में फंसने के बजाय पीपीएफ लोन एक स्मार्ट विकल्प है।  

तारीख पता है?
कंपनियों के तिमाही नतीजे
20 अप्रैल: PNB Housing, SML Isuzu, Ugro Capital
21 अप्रैल: HCL Tech, Nestle India, Persistent Sys
22 अप्रैल: SBI Life, Tech Mahindra, Havells India, L&T Tech
23 अप्रैल: Reliance Ind, Axis Bank, Trent, Motilal Oswal
24 अप्रैल: Adani Green, SBI Card, Atul
25 अप्रैल: IDFC First, India Cement
27 अप्रैल: Ultratech, Coal India



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed