{"_id":"69ef62c24a3d31249d077d42","slug":"q4-results-ultratech-cement-announces-rs-240-dividend-for-shareholders-know-what-is-in-q4-results-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Q4 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट हर शेयर पर देगा 240 रुपये का लाभांश, जानिए क्या कह रहे तिमाही नतीजे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Q4 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट हर शेयर पर देगा 240 रुपये का लाभांश, जानिए क्या कह रहे तिमाही नतीजे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kumar Vivek
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Q4 Results: अल्ट्राटेक सीमेंट हर शेयर पर देगा 240 रुपये का लाभांश, जानिए क्या कह रहे तिमाही नतीजे
भारतीय अर्थव्यवस्था।
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
विस्तार
देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने सोमवार 7 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 2,983 करोड़ रुपये हो गया है।
Trending Videos
पिछले साल की इसी तिमाही में यह मुनाफा 2,482.04 करोड़ रुपये था, जबकि तिमाही आधार पर शुद्ध मुनाफे में 73 प्रतिशत का जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, कंपनी के रेवेन्यू में भी 12 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 25,799 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने निवेशकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए, अल्ट्राटेक सीमेंट ने प्रति शेयर 240 रुपये के स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। हालांकि, इन मजबूत वित्तीय नतीजों और आकर्षक डिविडेंड की घोषणा के बावजूद, बाजार में कंपनी के शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X