{"_id":"69a7b6609db45f5d3c0c132b","slug":"rupee-slumps-69-paise-to-all-time-low-of-92-18-against-us-dollar-in-early-trade-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rupee All-Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rupee All-Time Low: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 69 पैसे टूटकर 92.18 पर पहुंचा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय मुद्रा पर साफ दिखा। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख ने दबाव बढ़ाया। महंगे आयात की आशंका से व्यापार संतुलन को लेकर चिंता गहराई।
डॉलर के मुकाबले रुपया निचले स्तर पर पहुंचा
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से निवेशकों का भरोसा टूटता दिखा। इसके चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 69 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.18 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.05 पर खुला और जल्द ही गिरकर 92.18 प्रति डॉलर के शुरुआती निचले स्तर तक पहुंच गया। यह अपने पिछले बंद स्तर 91.49 के मुकाबले 69 पैसे की गिरावट दर्शाता है। गौरतलब है कि मंगलवार को होली की वजह से विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।
ये भी पढ़ें: Share Market: पश्चिम एशिया की जंग से दहला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1710 अंक टूटा, निफ्टी में 477 अंक की गिरावट
पश्चिम एशिया संकट और ब्रेंट क्रूड की कीमतों से बढ़ा दबाव
फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार, ईरान संकट के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से घरेलू मुद्रा पर भारी दबाव बना है। वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ा है। वहीं, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और महंगे आयात से व्यापार संतुलन पर पड़ने वाले संभावित असर की आशंका भी रुपये पर दबाव बना रही है।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत बढ़कर 99.08 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा में 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.22 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार भी लुढ़का
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारत के आयात बिल में तेज बढ़ोतरी का जोखिम है, क्योंकि देश की लगभग 85 प्रतिशत ईंधन जरूरत आयात से पूरी होती है।
ये भी पढ़ें: ईरान संकट से सहमा शेयर बाजार: सोना, बॉन्ड और इक्विटी धड़ाम; जानिए निवेशकों के लिए क्यों बना 'कैश ही किंग'
घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1,671.39 अंक या 2.08 प्रतिशत टूटकर 78,567.46 पर आ गया, जबकि निफ्टी 502.35 अंक या 2.02 प्रतिशत गिरकर 24,363.35 पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
अन्य वीडियो
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन