सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market News and Updates Today Hindi News

The Bonus Market Update: पश्चिम एशिया की जंग से दहला बाजार, सेंसेक्स 1758 अंक टूटा; निफ्टी 531 अंक नीचे

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Love Gaur Updated Wed, 04 Mar 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Share Market: ईरान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 1758 अंकों की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी  531 अंक नीचे गिरा है।  

Sensex Opening Bell Share Market BSE Sensex NSE Nifty Share Market News and Updates Today Hindi News
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण निवेशकों में घबराहट दिखी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,758 अंक (2.19%) गिरकर 78,480 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 531 अंक (2.13%) टूटकर 24,334 के आसपास कारोबार करता दिखा।
Trending Videos


सेंसेक्स के शेयरों में एलएंडटी, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। तेल कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 0.87% चढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 10% से ज्यादा टूट गया, जबकि जापान, चीन और हांगकांग के बाजारों में भी बड़ी गिरावट रही। अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पश्चिम एशिया में हालात और बिगड़ गए हैं। ईरान ने इस्राइल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं। इसके बाद ईरान ने भी हमले तेज किए हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा कि युद्ध बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। भारत अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास पर असर पड़ने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा बढ़ना, रुपये पर दबाव और महंगाई बढ़ना बाजार के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 3,295 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने लगभग 8,593 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गौरतलब है कि मंगलवार को होली के कारण शेयर बाजार बंद था। सोमवार को सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर बंद हुआ था और निफ्टी भी 312 अंक टूटकर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed