फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   russia fines google 98 million dollar for not moderating banned content

Russia Fines Google: रूस ने सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर ठोका 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Sat, 25 Dec 2021 11:31 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Dec 2021 11:31 AM IST
सार

Russia Fines Google 98 Million Dollar : मास्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में बार-बार विफल होने पर शुक्रवार को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 9.8 करोड़ डॉलर (739 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। जुर्माने की यह रकम गूगल की वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय की गई थी। 

विज्ञापन
russia fines google 98 million dollar for not moderating banned content
Google Office - फोटो : iStock

विस्तार

मास्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में बार-बार विफल होने पर शुक्रवार को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। रूसी अधिकारियों ने विदेशी तकनीकी दिग्गज पर दबाव डाला था लेकिन उसका पालन नहीं होने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया। 

विज्ञापन


कई कंपनियों पर की गई कार्रवाई
टेलीग्राम पर अदालत की प्रेस सर्विस ने कहा कि अमेरिकी फर्म पर 7.2 बिलियन रूबल, (9.8 करोड़ डॉलर या 8.6 करोड़ यूरो) यानी 739 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाये जाने की जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि रूस ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों मेटा (फेसबुक), ट्विटर और अन्य विदेशी टेक दिग्गजों पर अपनी सामग्री को ठीक से मॉडरेट न करने और देश के मामलों में दखल देने का आरोप लगाते हुए उन पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


ऐसे निर्धारित किया गया जुर्माना
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुर्माने की यह रकम गूगल की वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय की गई थी। मेटा जिसकी इन्हीं आरोपों पर अदालत में सुनवाई हो रही है। उसको भी रेवन्यू-बेस्ड जुर्माने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed