सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sarafa Bazar: Organized jewelers remain optimistic despite price fluctuations

Sarafa Bazar: कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद भी संगठित आभूषण विक्रेताओं की उम्मीद कायम, बाजार की चाल पर यह रुख

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रिया दुबे Updated Fri, 20 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच जनवरी में भी आभूषणों की खरीदारी बरकरार रही। रिपोर्ट के अनुसार उपभोक्ता शादी ब्याह की वजह से बड़ी खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Sarafa Bazar: Organized jewelers remain optimistic despite price fluctuations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है, बावजूद इसके सोने के आभूषणों की मांग जनवरी में बनी रही है। सोने की की कीमतों में उतार -चढ़ाव के बाद भी संगठित क्षेत्र के आभूषण खुदरा विक्रेताओं ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है और जनवरी में भी मांग बरकरार रही। जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के अनुसार सोने की कीमतों में वृद्धि के बाद भी कंपनियों की बिक्री रुकी नहीं और तीसरी तिमाही की मांग में तेजी देखी गई।

Trending Videos

बड़े आभूषण कारोबारियों को कितना हुआ फायदा?

  • टाइटन के आभूषण कारोबार ने इस तिमाही में सालाना आधार पर राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जबकि समान अवधि में 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं कल्याण ज्वलैर्स ने अपने राजस्व में साल दर साल 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो समान स्टोर बिक्री में 27 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।
  • कंपनी का भारत के कारोबार में राजस्व बढ़कर 90 अरब रुपये का हो गया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार मजबूत समान स्टोर बिक्री और नए स्टोरों के जुड़ने से दिसंबर तिमाही में (वित्त वर्ष 2026 की तिसरी तिमाही) में उपभोक्ता विवेकाधीन कंपनियों में आभूषणों ने गति को बनाए रखा है।

मांग बढ़ने के क्या रहे कारण?

उपभोक्ता बड़ी खरीदारी को दे रहे हैं प्राथमिकता
रिपोर्ट के अनुसार आभूषणों की बढ़ती मांग का एक प्रमुख कारण शादी ब्याह के लिए बड़ी खरीदारी है। उपभोक्ता बड़ी खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं, विशेषकर उन कैटेगरी में, जहां जीएसटी कटौती का प्रभाव है। रिपोर्ट में कहा गया है, जीएसटी दरों में कटौती से अपेक्षित लाभ अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं, क्योंकि ग्राहकों ने अधिक जीएसटी छूट वाली बड़ी खरीदारी को प्राथमिकता दी है। त्योहारों और शादी के मौसम से तिमाही के प्रदर्शन को बढ़ावा मिला है, हालांकि जनवरी में शादियों और क्षेत्रीय व्यवधानों में, जिसमें अधिक सर्दी का पड़ने की वजह से दूसरी छमाही में आभूषण खरीदारी में कुछ मंदी देखने को मली।

संगठित खुदरा विक्रेताओं के विस्तार ने बिक्री को बढ़ाया
रिपोर्ट के अनुसार आभूषण विक्रेताओं ने अपने नए स्टोर्स की संख्या का विस्तार किया, जिसकी वजह से बिक्री में वृद्धि हुई। साथ ही सोने की कीमतों में लगभग 65 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि भी प्रमुख सकारात्मक कारकों के रूप में देखी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से उपभोक्ता की खरीदारी में बदलाव आया है। शादी ब्याह के लिए आभूषण की खरीदारी तो तय रूप में हो रही है, लेकिन अब हल्के वजन के आभूषणों की मांग बढ़ी है। इसके लिए इन संगठित विक्रेताओं के पास पूरी शृंखला मौजूद है। उपभोक्ताओं की इस शिफ्ट ने भी कंपनियों की बिक्री को बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed