फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SSC Scam: Arpita 'close' to Bengal minister was running 12 fake companies, linked to Odisha and Tamil Nadu

SSC Scam: 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं बंगाल के मंत्री की ‘करीबी’ अर्पिता, ओडिशा और तमिलनाडु से जुड़े तार

Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 25 Jul 2022 11:37 PM IST
सार

SSC Scam: ईडी के अधिकारी ने बताया है कि हमें अर्पिता के जोका फ्लैट पर जो दस्तावेज मिले हैं उनसे पता चलता है कि वह आर्थिक गड़बड़ी को अंजाम देने के लिए कई फर्जी कंपनियां चला रही थीं। हमारे पास 12 ऐसी कंपनियों के दस्तावेज हैं।

विज्ञापन
SSC Scam: Arpita 'close' to Bengal minister was running 12 fake companies, linked to Odisha and Tamil Nadu
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ईडी (Enforcement Directorate) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि बंगाल के स्कूल जॉब स्कैम (Bengal School Job Scam) की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) जो बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की नजदीकी सहयोगी हैं, 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं। ईडी के आधिकारी के अनुसार ऐसी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज जांच एजेंसी ने शनिवार की शाम अर्पिता मुखर्जी के जोका फ्लैट में छापेमारी के दौरान बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


उनके अनुसार ईडी को शक है कि इस मामले में ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ कम जानेमाने लोग भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि अर्पिता मुखर्जी कुछ बांग्ला और उड़िया फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी ने बताया है कि हमें अर्पिता के जोका फ्लैट पर जो दस्तावेज मिले हैं, उनसे पता चलता है कि वह आर्थिक गड़बड़ी को अंजाम देने के लिए कई फर्जी कंपनियां चला रही थीं। हमारे पास 12 ऐसी कंपनियों के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा, “ मामले में ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिनके बारे में हमारा मानना है कि उन्होंने इस मामले में पैसों का लेन-देन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की ओर से बताया गया कि वह ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ लोगों पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही उन्हें जांच के दायरे में लाया जाएगा। ईडी के अधिकारी ने कहा, “हम इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि क्या अर्पिता ने किसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस में निवेश किया है? हमारे पास कई दस्तावेज, फाइल और हस्ताक्षर किए हुए कागजात हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं।”    

आपको बता दें कि सिटी कोर्ट ने रविवार को एसएससी स्कैम मामले में अर्पिता मुखर्जी को एक दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया। उससे पहले ईडी ने अर्पिता को एक लंबी पूछताछ के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनके घर से ईडी ने करोड़ों रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए।

अर्पिता के घर से मिली थी 'काली डायरी'
इससे पहले सूत्रों ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी अधिकारियों को को एक काली डायरी मिली है। माना जा रहा है कि इस डायरी में शिक्षक घोटाला के राज दफन हैं। दावा किया जा रहा है कि इस डायरी में उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने शिक्षक नियुक्ति के लिए कथित तौर पर रूपए घूस के तौर पर लिए गए थे। 



ईडी सूत्रों का मानना है कि इस डायरी में पार्थ चटर्जी के अलावा तृणमूल के कई शीर्ष नेताओं के नाम हैं, जो इस भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरी में जिन लोगों के नाम हैं, उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed