फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The fiscal deficit of the Centre was Rs 8.55 lakh crore last year, the government released the figures

Fiscal Deficit: पिछले साल केंद्र का राजकोषीय घाटा 8.55 लाख करोड़ रुपये रहा, सरकार ने जारी किए आंकड़े

Fri, 30 Jan 2026 07:17 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 30 Jan 2026 07:17 PM IST
सार

दिसंबर 2025 तक केंद्र का राजकोषीय घाटा 8.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट लक्ष्य का 54.5% है और पिछले साल से कम है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
The fiscal deficit of the Centre was Rs 8.55 lakh crore last year, the government released the figures
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर 2025 के अंत तक 8.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट लक्ष्य का 54.5 प्रतिशत है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि के 56.7 प्रतिशत से कम है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई। सरकार ने 2025-26 के लिए राजकोषीय घाटे का अनुमान सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 4.4 प्रतिशत यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रखा है।

विज्ञापन

दिसंबर 2025 तक सरकार को कितनी प्राप्तियां हुईं?

नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (CAG) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक केंद्र सरकार को कुल 25.25 लाख करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं, जो बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार का कुल व्यय कितना रहा?

इसी अवधि में केंद्र सरकार का कुल व्यय 33.8 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट अनुमान का 66.7 प्रतिशत है। इसमें से 25.93 लाख करोड़ रुपये राजस्व मद में और 7.87 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के रूप में खर्च किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed