{"_id":"6790d9a56a8c4b37990ef463","slug":"the-halwa-ceremony-happens-before-the-budget-preparation-process-for-union-budget-2025-know-all-about-this-2025-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Halwa Ceremony: बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री की मौजूदगी में होती है हलवा सेरेमनी, इसका महत्व क्या? जानें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Halwa Ceremony: बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री की मौजूदगी में होती है हलवा सेरेमनी, इसका महत्व क्या? जानें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:12 PM IST
सार
Halwa Ceremony Budget 2025: वित्त मंत्रालय की ओर से केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले एक हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। हलवा समारोह के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसके छपने का काम शुरू गया है। आइए इस परंपरा के महत्व के बारे में जानें।
विज्ञापन
1 of 4
हलवा सेरेमनी
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Halwa Ceremony: बजट से पहले हलवा समारोह (हलवा सेरेमनी) का आयोजन केंद्रीय वित्त मंत्री उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में होता है। बजट तैयार करने की "लॉक-इन" प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसे आयोजित करने की परंपरा है। केंद्रीय बजट के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। पिछले साल हलवा समारोह का आयोजन केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में नॉर्थ ब्लॉक में किया गया था। बजट तैयार करने की "लॉक-इन" प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक परंपरा के तहत हलवा समारोह या हलवा सेरेमनी का आयोजन होता है। आइए इस परंपरा का क्या महत्व है, जानें।
2 of 4
हलवा समारोह
- फोटो : amarujala.com
बजट पेश होने से पहले क्यों होता है 'हलवा समारोह'?
वित्त मंत्रालय की ओर से केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले एक हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। हलवा समारोह के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसके छपने का काम शुरू गया है। इस समारोह में बड़ी संख्या में बजट तैयार करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। दरअसल, वित्त मंत्रालय के बजट विभाग के जितने भी अधिकारी बजट बनाने के कार्य में जुटे होते हैं, उन्हें संसद में बजट पेश होने तक अपने परिवारों से संपर्क नहीं करने दिया जाता। ऐसे में सरकार उनकी मेहनत को देखते हुए उनके प्रति आभार प्रकट के लिए हलवा समारोह का आयोजन करती है।
3 of 4
निर्मला सीतारमण
- फोटो : amarujala.com
कैसे मनाई जाती है हलवा सेरेमनी?
हलवा सेरेमनी एक परंपरागत कार्यक्रम है जिसे बजट की छपाई से पहले मनाया जाता रहा है। कहा जाता है लंबे समय तक चलने वाली बजट बनाने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद मीठा खाकर बजट की छपाई को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाती है। वित्त मंत्री जिस कड़ाही में हलवा तैयार किया जाता है उसे छूकर व अधिकारियों को हलवा परोसकर बजट की छपाई के लिए हरी झंडी दिखाती हैं। यह समारोह वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है। यहां बजट की छपाई के लिए एक विशेष प्रिंटिंग प्रेस मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हलवा समारोह
- फोटो : amarujala.com
बजट तैयार करने के दौरान क्यों बरती जाती है पूरी गोपनीयता?
संसद में बजट पेश होने से पहले कुछ दिनों तक बजट से जुड़े वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहते हैं। जहां पूरी गोपनीयता रखी जाती है। दावों के मुताबिक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की चौबीसों घंटे निगरानी रहती है, उन्हें प्रियजनों से संपर्क करने की भी अनुमति नहीं होती। यहां तक की उन्हें फोन करने की भी इजाजत नहीं होती है। सीसीटीवी के एक मजबूत नेटवर्क और जैमर के जरिए उन्हें बाहरी संपर्क से काट कर रखा जाता है। बताया जाता है 1950 तक बजट दस्तावेज की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती रही लेकिन उसी वर्ष बजट के लीक हो जाने के बाद इसे मिंटो रोड और बाद में नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थानांतरित कर दिया गया। उसके बाद बजट की छपाई स्थायी रूप से इसी प्रिंटिंग प्रेस में होने लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।