{"_id":"678f61bb4b2c6d1fde080277","slug":"big-billionaires-attended-donald-trump-oath-taking-ceremony-know-there-net-worth-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trump 2.0: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे अरबपतियों की संपत्ति स्विट्जरलैंड की जीडीपी के बराबर, देखें झलक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Trump 2.0: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जुटे अरबपतियों की संपत्ति स्विट्जरलैंड की जीडीपी के बराबर, देखें झलक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:28 PM IST
सार
Trump 2.0: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दुनिया के करीब एक दर्जन शीर्ष अरबपति मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों ने उनकी कुल संपत्ति करीब 1 ट्रिलियन डॉलर आंकी है, जो कि स्विट्जरलैंड की जीडीपी के बराबर है। आइए उनकी एक झलक देखते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Elon Musk
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के शीर्ष अरबपतियों का जमावड़ा लगा। शपथ ग्रहण के दौरान ट्रंप के लिए खुलकर प्रचार में उतरने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के अलावे गूगल के सीईओ संदर पिचई, मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह की एक तस्वीर में सभी दिग्गज अरबपति एक फ्रेम में दिखे। माना जा रहा है कि इस तस्वीर दिख रहे सभी दिग्गज अरबपतियों का कुल नेटवर्थ करीब 911 अरब डॉलर के करीब है।
ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दुनिया के करीब एक दर्जन शीर्ष अरबपति मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों ने उनकी कुल संपत्ति करीब 1 ट्रिलियन डॉलर आंकी है, जो कि स्विट्जरलैंड की जीडीपी के बराबर है। केवल मस्क, जुकरबर्ग और बेजोस की संपत्ति की बात करें तो इन तीनों धनकुबेरों का नेट वर्थ 885 अरब डॉलर के बराबर है। मस्क तो खुद ट्रंप प्रशासन का हिस्सा भी बन गए हैं। वे डिपार्टमेंट आफ गवर्मेंट एफिसिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
आइए नजर डालते हैं ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद दुनिया के अरबपतियों की झलक पर एक नजर
2 of 7
एलन मस्क
- फोटो : amarujala.com
एलन मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। मस्क ट्रंप प्रशासन की ओर से बनाई गई डिपार्टमेंट आफ गवर्मेंट एफिसिएंसी में भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान पर 25 करोड़ डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। एलन मस्क की संपत्ति फिलहाल करीब 500 अरब डॉलर के करीब है।
3 of 7
सुंदर पिचाई
- फोटो : PTI
सुंदर पिचाई
डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दूसरी बार राष्ट्रपति पद का शपथ लेने के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर में सुंदर पिचाई दूसरे दिग्गजों के साथ मंच पर दिख रहे हैं। मई 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार सुंदर पिचाई की अगर संपत्ति करीब 1 अरब डॉलर के आसपास थी। अमेरिकी मीडिया की खबरों में दावा किया गया था कि, ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान पर गूगल ने भी बड़ी राशि खर्च की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जेफ बेजोस
- फोटो : PTI
जेफ बेजोस
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भी ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। बेजोस के साथ उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही बेजोस की कंपनी अमेजन ने ट्रंप के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण अपने प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर भी किया। कभी बेजोस ट्रंप के अलोचक रहे हैं, ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मौजूदगी को खास माना जा सकता है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, नवंबर 2024 बेजोस की नेटबर्थ करीब 222 अरब डॉलर थी।
विज्ञापन
5 of 7
मार्क जुकरबर्ग
- फोटो : PTI
मार्क जुकरबर्ग
मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम में वे अपनी पत्नी प्रिसिला चान के साथ पहुंचीं। ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद मेटा ने अपनी कई नीतियों को बदला है। इनमें अमेरिका में फैक्ट-चेकिंग कार्यक्रम को खत्म करना और विवादास्पद मुद्दों पर लगाई गई पाबंदियों को कम करना शामिल है। अक्टूबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार उनकी नेटवर्थ 211 अरब डॉलर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।