फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फायदे की बात: 500 रुपये में किसका प्लान है बेस्ट, देखें Airtel और Jio के रिचार्ज की लिस्ट

Sat, 18 Jan 2025 04:54 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 18 Jan 2025 04:54 PM IST
सार

Best recharge plan: रिचार्ज प्लान के महंगे होने के बाद आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्लान लें। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल और जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Best recharge plan under Rs 500 from Jio and airtel with unlimited 5G data full list here
Best recharge plan- Jio-Airtel - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल इस्तेमाल करना आज हाथी पालने के बराबर हो गया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि रिचार्ज प्लान बहुत महंगे हो गए हैं। पहले लोग दो सिम कार्ड रखते थे लेकिन प्लान महंगे होने के कारण अधिकतर लोगों ने अपने दूसरे सिम कार्ड को बंद कर दिया है या फिर रिचार्ज नहीं करवा रहे हैं। रिचार्ज प्लान के महंगे होने के बाद आपके लिए यह जरूरी है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्लान लें। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल और जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बताएंगे।

जियो के 500 रुपये से कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान

Best recharge plan under Rs 500 from Jio and airtel with unlimited 5G data full list here
JIO - फोटो : JIO
  • 249 रुपये का प्लान- जियो का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनिलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसमें रोज 100 SMS मिलेंगे।
  • 299 रुपये का प्लान- जियो के पास एक प्लान है जो 299 रुपये का है। जियो के इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे। इसमें भी अनलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा।
Best recharge plan under Rs 500 from Jio and airtel with unlimited 5G data full list here
mobile new - फोटो : Adobe Stock
  • 319 रुपये का प्लान- जियो का यह प्लान मासिक वैधता यानी एक महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें एक महीने तक रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।
  • 399 रुपये का प्लान- यदि आपको अनलिमिटेड 5जी डाटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए हैय़। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2.5 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरटेल के 500 रुपये से कम कीमत वाले प्लान

Best recharge plan under Rs 500 from Jio and airtel with unlimited 5G data full list here
Airtel - फोटो : FREEPIK
  • 299 रुपये का प्लान- एयरटेल के इस प्लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी अनलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा।
  • 349 रुपये का प्लान- एयरटेल के इस प्लान में भी 28 दिनों की वैधता मिलती है लेकिन इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसमें रोज 100 SMS मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड 5जी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Best recharge plan under Rs 500 from Jio and airtel with unlimited 5G data full list here
AIRTEL - फोटो : AIRTEL
  • 355 रुपये का प्लान- एयरटेल का यह प्लान पूरे एक महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें 30 दिनों की वैधता के साथ कुल 25 जीबी डाटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं।
  • 379 रुपये का प्लान- एयरटेल का यह प्लान रोज 2 जीबी डाटा के साथ आता है। इसमें एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा के साथ आता है। इसमें भी फ्री कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed