फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pay Commission: सात आयोगों के बाद ₹50 से ₹18 हजार पहुंचा न्यूनतम वेतन; हर बार बढ़ा जीवन की गुणवत्ता का स्तर

Fri, 17 Jan 2025 07:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 07:49 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी है। हालांकि, अभी कर्मचारी संगठन इस संबंध में 'टर्म आफ रेफरेंस' का इंतजार कर रहे हैं। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होंगी। मतलब, अगले वर्ष से वेतनमान रिवाइज होंगे। 

विज्ञापन
8th Pay Commission News: After Seven Pay Commissions Minimum Wage Increased From 50 to 18000 Rs
वेतन आयोग - फोटो : Amar Ujala

आठवें वेतन आयोग की मंजूरी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में 186 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। यानी, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के जीवन की गुणवत्ता में और सुधार आने की उम्मीद है। सातवें वेतन आयोग के बाद न्यूनतम आय 18 हजार रुपये प्रतिमाह हो गया, मगर क्या आप जानते हैं कि पहले वेतन आयोग के दौरान न्यूनतम आय 50 रुपये प्रतिमाह था। देश का पहला वेतन आयोग मई, 1946 में गठित हुआ था, ताकि आजादी के बाद वेतन ढांचे को सुसंगत बनाया जा सके। अब तक सात वेतन आयोग बनाए जा चुके हैं और हर आयोग के साथ लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ती गई। सातवें वेतन आयोग का लाभ करीब एक करोड़ कर्मचारियों को मिल रहा है।

loader
8th Pay Commission News: After Seven Pay Commissions Minimum Wage Increased From 50 to 18000 Rs
सैलरी - फोटो : freepik
पहला वेतन आयोग (मई 1946-मई 1947)
अध्यक्ष-
श्रीनिवास वरदाचार्य
  • मुख्य जोर आजादी के बाद वेतन ढांचे को सुसंगत बनाना
  • ‘जीवन यापन के लिए वेतन’ के सिद्धांत को पेश किया, न्यूनतम वेतन 55 रुपये प्रति माह, अधिकतम 2000 रुपये प्रतिमाह।
  • 15 लाख कर्मचारियों को मिला था लाभ।
विज्ञापन
विज्ञापन
8th Pay Commission News: After Seven Pay Commissions Minimum Wage Increased From 50 to 18000 Rs
वेतन - फोटो : अमर उजाला
दूसरा : (अगस्त 1957-अगस्त 1959)
अध्यक्ष
- जगन्नाथ दास
  • जीवनयापन लागत और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाने पर जोर
  • न्यूनतम वेतन 80 रुपये प्रति माह करने की सिफारिश की।
  • समाज के समाजवादी पैटर्न की अवधारणा पेश की, 25 लाख कर्मचारियों को लाभ।
8th Pay Commission News: After Seven Pay Commissions Minimum Wage Increased From 50 to 18000 Rs
इमा माह एक दिन पहले आएगा वेतन। - फोटो : अमर उजाला
तीसरा : (अप्रैल 1970-मार्च 1970)
अध्यक्ष-
रघुबीर दयाल
  • न्यूनतम वेतन 185 रुपये प्रति माह करने की सिफारिश की
  • निजी-सरकारी क्षेत्र के वेतन में समानता पर जोर।
  • वेतन ढांचे में असंगति दूर करने पर जोर, 30 लाख कर्मचारियों को लाभ।
विज्ञापन
8th Pay Commission News: After Seven Pay Commissions Minimum Wage Increased From 50 to 18000 Rs
रुपया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
चौथा : (सितंबर 1983-दिसंबर 1986)
अध्यक्ष-
पीएन सिंघल
  • न्यूनतम वेतन 750 रुपये प्रति माह करने की सिफारिश
  • सभी रैंक के बीच वेतन असमानता दूर करने पर जोर
  • प्रदर्शन आधारित वेतन ढांचा पेश किया, 35 लाख कर्मचारियों को लाभ
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed