सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Why has Emirates suspended all flights from Dubai? Passengers are advised not to come to the airport

West Asia Crisis: एमिरेट्स ने दुबई से क्यों की अपनी सभी उड़ानें निलंबित? यात्रियों को एयरपोर्ट न आने की सलाह

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Sat, 07 Mar 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

दुबई स्थित एयरलाइन एमेरिट्स ने दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी हैं और यात्रियों से एयरपोर्ट न आने की अपील की है। यह फैसला उस समय आया जब दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के ऊपर धमाके की आवाज और धुएं का गुबार देखे जाने की सूचना मिली।

Why has Emirates suspended all flights from Dubai? Passengers are advised not to come to the airport
एमिरेट्स फ्लाइट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दुबई स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन एमिरेट्स ने शनिवार को घोषणा की कि दुबई से आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानों को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि जब तक संचालन दोबारा शुरू होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी जाती, तब तक वे एयरपोर्ट की ओर यात्रा न करें।

Trending Videos

एयरलाइन ने क्या बताया?

एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि स्थिति सामान्य होने और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर आगे के अपडेट साझा किए जाएंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही एयरलाइन ने इस असुविधा के दौरान यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने के लिए धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए क्या विकल्प?

  • एमिरेट्स ने बताया कि 28 फरवरी से 31 मार्च के बीच जिन यात्रियों की बुकिंग है, उन्हें लचीले यात्रा विकल्प दिए जाएंगे।
  • ऐसे यात्री 30 अप्रैल तक अपनी यात्रा के लिए किसी वैकल्पिक उड़ान में बिना अतिरिक्त शुल्क के दोबारा बुकिंग करा सकते हैं।
  • वहीं जिन यात्रियों ने टिकट ट्रैवल एजेंट के माध्यम से बुक किए हैं, उन्हें अपने एजेंट से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
  •  सीधे एयरलाइन से टिकट बुक करने वाले यात्री एमिरेट्स के सपोर्ट चैनलों के जरिए मदद ले सकते हैं।
  • अगर यात्री चाहें तो वे रिफंड फॉर्म भरकर टिकट की राशि वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

एयरलाइन के सभी चेक-इन काउंटर फिलहाल अस्थायी रूप से बंद 

एयरलाइन ने यह भी जानकारी दी कि दुबई में उसके सभी सिटी चेक-इन काउंटर फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी बुकिंग प्रोफाइल में संपर्क विवरण अपडेट रखें, ताकि संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी उन्हें समय-समय पर मिलती रहे। एमिरेट्स ने कहा कि जैसे-जैसे स्थिति विकसित होगी, वह अपने आधिकारिक चैनलों के माध्यम से आगे की जानकारी साझा करता रहेगा।

दुबई एयरपोर्ट के ऊपर धमाके की आवाज

दरअसल दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के ऊपर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में हमलों का दबाव बढ़ा हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed