फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   35 teams presented new start-up ideas at MCM DAV College.

Chandigarh News: एमसीएम डीएवी कॉलेज में 35 टीमों ने पेश किए नए स्टार्ट-अप आइडिया

Sun, 30 Aug 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
35 teams presented new start-up ideas at MCM DAV College.
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज में इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से अंतर संस्थागत स्टार्ट अप प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने अपने नए और उपयोगी स्टार्ट अप आइडिया प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कृषि, कचरा प्रबंधन, स्मार्ट जल प्रबंधन और डिजिटल तकनीक से जुड़ी समस्याओं के समाधान बताए। कई टीमों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ब्लॉकचेन जैसी नई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया। विशेषज्ञों ने विचारों की मौलिकता, उपयोगिता और समाज पर प्रभाव के आधार पर टीमों का मूल्यांकन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों में नए विचारों के साथ समस्या का समाधान खोजने और उद्यमिता की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed