सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of Sending Bomb Threat Email Arrested in Kolkata Fake Email Accounts Traced to Pakistan

बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल भेजने का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, पाकिस्तान तक पहुंचाए फर्जी ईमेल अकाउंट

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 22 May 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

सौरव बिस्वास उर्फ माइकल 12वीं पास है और मूलरूप से बांग्लादेश का निवासी है। आरोपी फर्जी और गुमनाम ईमेल अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क से जुड़ा था।

Accused of Sending Bomb Threat Email Arrested in Kolkata Fake Email Accounts Traced to Pakistan
चंडीगढ़ के स्कूल में बम धमकी के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान से चंडीगढ़ के स्कूलों और सरकारी संस्थानों को भेजे जा रहे बम धमकी वाले ईमेल के लिए फर्जी आईडी उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरव बिस्वास उर्फ माइकल के रूप में हुई है। वह 12वीं पास है और ग्राफिक डिजाइनर था। 
Trending Videos


बताया जा रहा है कि वह मूलरूप से बांग्लादेश का निवासी है। पंजाब पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी फर्जी और गुमनाम ईमेल अकाउंट उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क से जुड़ा था। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल भारत के विभिन्न शहरों में धमकी भरे ईमेल भेजकर दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने यह अकाउंट बांग्लादेश के एक यूजर को बेचे, जहां से यह अकाउंट पाकिस्तान के लोगों को उपलब्ध कराए गए। चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि धमकियों में इसी आरोपी की पहचान की गई है। पंजाब पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी को चंडीगढ़ लाकर पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

300 से अधिक जीमेल अकाउंट-पासवर्ड रिकवर

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सीपीयू, पांच कंप्यूटर हार्ड डिस्क, तीन मोबाइल फोन, एक इंटरनेट राउटर, 300 से अधिक जीमेल आईडी उनके पासवर्ड और रिकवरी डिटेल सहित तथा 15 हॉटमेल अकाउंट बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। फिलहाल उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।

ऐसे किया गिरफ्तार

साइबर क्राइम थाना अमृतसर में दर्ज चार मामलों की जांच के दौरान डिजिटल ट्रेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। गुजरात पुलिस ने भी आरोपी को इसी तरह के एक मामले में नामजद किया हुआ है। अब पंजाब पुलिस उसे पूछताछ के लिए अमृतसर ला रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से खरीदता-बेचता था अकाउंट

जांच में सामने आया कि आरोपी फेसबुक ग्रुपों के जरिए ईमेल अकाउंट खरीदने और बेचने का काम करता था। उसने विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 300 से अधिक जीमेल अकाउंट खरीदे थे। इनमें से 219 अकाउंट व्हाट्सएप के जरिए बांग्लादेश में बैठे एक व्यक्ति को बेचे गए। इसके बदले यूएसडीटी क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि बाद में यही ईमेल अकाउंट बांग्लादेश से पाकिस्तान स्थित अज्ञात लोगों तक पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed