फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actors Ranbir Singh And Alia Bhatt in Chandigarh for Film Promotion

चंडीगढ़ में रॉकी-रॉनी: दिखा रणवीर सिंह-आलिया भट्ट का अंतरंगी अंदाज, सिटी ब्यूटीफुल की तारीफ में कही ये बात

Fri, 28 Jul 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:43 PM IST
सार

बातचीत के दौरान आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ देश का सबसे सुंदर शहर है और आप यहां पर प्रवेश करने के साथ ही महसूस करने लगते हैं। यहां बहुत हरियाली है। कार्यक्रम में आलिया भट्ट ने बैंगनी साड़ी पहनी थी जबकि रणवीर सिंह ने सफेद ट्राउजर के साथ सफेद जैकेट पहनी थी।
 

विज्ञापन
Actors Ranbir Singh And Alia Bhatt in Chandigarh for Film Promotion
चंडीगढ़ पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर सिंह को चंडीगढ़ बेहद पसंद है। इंडस्ट्रियल एरिया के निजी होटल में बातचीत के दौरान रणवीर सिंह ने पंजाबी फिल्म और संगीत इंडस्ट्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी वे सुबह की शुरुआत सिद्धू मूसेवाला के गीतों के साथ होती है। उन्होंने बेहतरीन काम किया था, इस दौरान उन्होंने मूसेवाला का गाना भी गुनगुनाया। 

विज्ञापन


रणवीर ने बताया कि उनके गाने की एक लाइन को उनकी नई फिल्म में पंजाबी लड़के के किरदार में डॉयलाग के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। रणवीर ने बताया कि फिल्म 83 की शूटिंग के दौरान उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को दोस्त बनाया। रणवीर ने कहा कि मैं एमी विर्क को बहुत प्यार करता हूं। उनके जैसे व्यक्ति से कभी नहीं मिला। वो रब दा बंदा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana News: सात जिलों की 131 कॉलोनियां हुईं वैध, अब होंगे विकास कार्य, लोगों को मिला बड़ा तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रणवीर और आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म के गाने पर डांस भी किया। इसके साथ ही रणवीर ने पंजाबी गाने और रैप भी गुनगुनाए। दोनों कलाकारों ने कहा कि चंडीगढ़ देश का सबसे सुंदर शहर है और आप यहां पर प्रवेश करने के साथ ही महसूस करने लगते हैं। यहां बहुत हरियाली है। कार्यक्रम में आलिया भट्ट ने बैंगनी साड़ी पहनी थी जबकि रणवीर सिंह ने सफेद ट्राउजर के साथ सफेद जैकेट पहनी थी।

धर्मेंद्र को देखकर सोचते थे हम भी हीरो बनेंगे
रणबीर ने फिल्म में धर्मेंद्र के साथ काम करने का किस्सा सुनाते हुए बताया कि उनको देखकर हम बड़े हुए। उनकी फिल्मों को देखकर मैं सोचता था कि हम भी हीरो बनेंगे। पहले दिन जब शूटिंग शुरू होने वाली थी, तब मैंने एडी को बोला था कि धरम जी के आने से पहले मुझे सेट पर बुला लेना, मैंने उनका अभिवादन करना है। डीओपी शॉट समझा रहा था, मैं नीचे मुंह करके डॉयलॉग और शॉट याद कर रहा था। जैसे ही मैंने रोल कैमरा एक्शन सुनने के बाद गर्दन ऊपर की तो मैं शॉक रह गया कि ओ.. नो.. धर्मेंद्र। मैं हक्का बक्का रह गया था। वो मेरे से पहले सेट पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed