फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man stabbed to death at Chandigarh vegetable market

चंडीगढ़ सब्जी मंडी में खूनी संघर्ष: दो आढ़तियों में हुआ विवाद, हिमाचल के एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 15 Aug 2026 11:54 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

हिमाचल के एक शख्स की चंडीगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है। सब्जी मंडी में ये वारदात हुई। चाकू से गोदकर ऊना के रहने वाले शख्स की हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
Man stabbed to death at Chandigarh vegetable market
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार रात सब्जी से भरी गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो आढ़तियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी आढ़ती विनोद ने अपने बेटों के साथ मिलकर ऊना निवासी 43 वर्षीय देशराज पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


जीएमसीएच में घोषित किया मृत
गंभीर रूप से घायल देशराज को पुलिस ने जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, देशराज और विनोद छोटी पिकअप गाड़ियों में अपने-अपने क्षेत्रों से सब्जियां लेकर सेक्टर-26 की मंडी में बेचते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे देशराज मंडी में अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी बेच रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान विनोद अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा और गाड़ी हटाने को लेकर देशराज से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि विनोद व उसके बेटों ने देशराज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंडी में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल देशराज को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
 
घटना के समय इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की टीम सेक्टर-28 में पूर्व पार्षद के घर हुई लूट की जांच में जुटी थी। पुलिस ने अब हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी विनोद और उसके बेटों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात की पूरी तस्वीर सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed