फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2026: अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा, लुधियाना में हरपाल चीमा ने किया ध्वाजारोहण

Sat, 15 Aug 2026 09:44 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाल डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाल डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 09:44 AM IST
खास बातें

पंजाब में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह तिरंगा फहराया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह फिरोजपुर में आयोजित किया जा रहा है। यहां 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
independence day 2026 India  independence day celebration in Punjab
भारत का स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:32 AM, 15-Aug-2026

अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ध्वजारोहण

 स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर के गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की ओर से दी गई सलामी स्वीकार की। समारोह में पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के दौरान तिरंगे को सलामी दी।



 
10:23 AM, 15-Aug-2026

ट्रैफिक रोकने से लोग हुए परेशान

हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के श्रद्धांजलि समारोह के चलते शनिवार को लोगों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस ने सैकड़ों लोगों को रास्ते में रोक लिया। इस दौरान एक बीमार महिला ने आरोप लगाया कि उसे चक्कर आ रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे शहर के अस्पताल तक जाने की अनुमति नहीं दी। महिला काफी देर तक पुलिस से रास्ता देने की गुहार लगाती रही। वहीं, कई लोगों ने बताया कि उन्हें ट्रेन पकड़नी थी, जबकि कुछ लोग जरूरी काम से शहर की ओर जा रहे थे। लोगों का कहना था कि उन्हें घंटों सड़क पर खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया। कुछ लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
10:18 AM, 15-Aug-2026

बठिंडा में मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह के दौरान शहीद भगत सिंह बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम में तिरंगा फहराने की रस्म हरदीप सिंह मुंडियां, राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता और मकान निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री, पंजाब द्वारा अदा की गई।

10:10 AM, 15-Aug-2026

लुधियाना में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के एथलेटिक ग्राउंड में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के वित्त एवं आबकारी मंत्री कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे। सुबह करीब 9 बजे मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान की धुन गूंजी और मंत्री महोदय ने परेड का निरीक्षण किया।



 
09:57 AM, 15-Aug-2026

मोगा में डीसी ने किया ध्वाजारोहण

मोगा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित समय से चार मिनट की देरी से फहराया गया। सुबह 8.59 पर ध्वज फहराने का समय था लेकिन 9:03 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला उपायुक्त (डीसी) ने ध्वजारोहण की रस्म पूरी की। समारोह में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन जिले के चारों विधायकों में से कोई भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

09:48 AM, 15-Aug-2026

सीए मान के खिलाफ प्रदर्शन

फिरोजपुर में शिक्षकों और अन्य जत्थेबंदियों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें छावनी बस स्टैंड परिसर में बंदी बना लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परिसर का गेट तोड़ दिया और बाहर सड़कों पर आ गए। इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जता रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:29 AM, 15-Aug-2026

सीएम मान ने शहीदों को किया नमन


फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित राष्ट्रीय शहीदी स्मारक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीदों की समाधि पर फूल-मालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी के लिए उनके महान बलिदान को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए रवाना हो गए। 

09:28 AM, 15-Aug-2026

Independence Day 2026: अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा, लुधियाना में हरपाल चीमा ने किया ध्वाजारोहण

पंजाब में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह तिरंगा फहराया जा रहा है। राज्य स्तरीय समारोह फिरोजपुर में आयोजित किया जा रहा है। यहां 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। पूरे राज्य में जिला और राज्य स्तरीय समारोहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed