Sharanpur: आईटीबीपी अधिकारी समेत दो की मौत, घर लौटते समय बेकाबू कार डिवाइडर पार कर दूसरी गाड़ी से टकराई
सरसावा में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास सड़क हादसे में आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। हादसे में गनर समेत चार लोग घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर झबीरन कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में अंबाला निवासी आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह (45) और उनके चालक रवि शंकर (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में आईटीबीपी अधिकारी का गनर और दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।
मसूरी से घर लौटते समय हुआ हादसा
बताया गया कि परमिंदर सिंह अपने चालक रवि शंकर और गनर जयराम के साथ कार में सवार होकर मसूरी से अंबाला स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव झबीरन के पास पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार परमिंदर सिंह और उनके चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आईटीबीपी अधिकारी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गनर जयराम समेत दूसरी गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।