फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: शान से लहराया तिरंगा; सीएम धामी ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, बाबा रामदेव ने की खास अपील

Sat, 15 Aug 2026 10:51 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 15 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में रंगा है। देहरादून से लेकर बदरीनाथ धाम, देवप्रयाग और थराली तक तिरंगा शान से लहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प की बात कही, जबकि हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और नशे को लेकर बात कही।

विज्ञापन
Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : संव

80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। उन्होंने जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों को देश के विकास की महत्वपूर्ण ताकत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे।  कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला दिन बताया।

Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse
सीएम धामी - फोटो : संवा

देहरादून के परेड ग्राउंड में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। परेड में कदमताल के लिए जवान पहुंचे तो बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी और लोग भी मौजूद रहे। वहीं, अमर उजाला की ओर से पिरान कलियर के झंडा चौक से शैफील्ड स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse
रुड़की में अमर उजाला तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ धाम में भी गूंजा भारत माता का जयघोष

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बदरीनाथ धाम में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के जयकारों के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। धाम में धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति का माहौल भी नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse
बाबा रामदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार और नशे को लेकर चेताया

हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और बेईमानी करने वाले लोग देश के शहीदों का अपमान कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि देश में बहुत घपला है, सुधार जाओ, कहीं ऐसा न हो कि उन्हें फिर आंदोलन करना पड़े।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को भ्रष्टाचार, बेईमानी और शोषण के खिलाफ मिलकर खड़े होने का संकल्प लेना चाहिए। बाबा रामदेव ने Gen Z में बढ़ते नशे के चलन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ‘मेरी मर्जी, मेरा जीवन’ के नाम पर नशे को सही नहीं ठहराया जा सकता। उनके अनुसार मनमर्जी को स्वतंत्रता नहीं बल्कि अनुशासनहीनता कहा जाना चाहिए।

बाबा रामदेव ने देश में नफरत के माहौल और जाति-धर्म के नाम पर बढ़ती दूरी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश किसी एक पार्टी, सरकार, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 145 करोड़ भारतीयों का है। उन्होंने नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और चरित्रवान भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

इस तरह स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में सरकारी कार्यक्रमों से लेकर तिरंगा यात्राओं और धार्मिक स्थलों तक देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय एकता और राज्य के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई, बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने भारत माता का जयघोष किया, जबकि हरिद्वार में बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार, नशे और सामाजिक विभाजन के खिलाफ लोगों से संकल्प लेने की अपील की।
 

विज्ञापन
Independence Day 2026: CM Dhami Hoists Tricolour Baba Ramdev Raises Issues of Corruption and Drug Abuse
श्रीनगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थराली में स्कूली बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

थराली तहसील में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थाओं और पंचायतों में झंडारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उच्च प्राथमिक विद्यालय चिड़गा मल्ला में भी छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed