{"_id":"6a7f8c006cbf721a320e0b83","slug":"warden-chachra-and-prison-guard-tripathi-awarded-the-president-s-medal-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Medal: नागरिक सुरक्षा विभाग के वार्डन चाचरा, कारागार दून में बंदीरक्षक त्रिपाठी को राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Medal: नागरिक सुरक्षा विभाग के वार्डन चाचरा, कारागार दून में बंदीरक्षक त्रिपाठी को राष्ट्रपति पदक
Sat, 15 Aug 2026 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Aug 2026 03:45 AM IST
सार
गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 14 अगस्त को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
वार्डन विपिन कुमार चाचरा और बंदी रक्षक कौशल किशोर त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा विभाग के वार्डन विपिन कुमार चाचरा को राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने 14 अगस्त को इस संबंध में पत्र जारी किया। चाचरा ने वर्ष 2013 की आपदा के दौरान सराहनीय कार्य किया। वर्ष 2019 में कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने उल्लेखनीय सेवाएं दीं। वर्तमान में वे उत्तर प्रभाग में घटना नियंत्रण अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, जिला कारागार देहरादून में तैनात प्रधान बंदीरक्षक कौशल किशोर त्रिपाठी को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अनुसार, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्तुति के आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी, जो कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के मंत्री भी हैं, की संस्तुति के आधार पर कौशल किशोर को इस सम्मान के लिए चुना गया। प्रधान बंदी रक्षक कौशल किशोर को जिला कारागार देहरादून में अपनी सेवाओं के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ और उत्कृष्ट सेवाकाल की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन