फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather remain unsettled today Orange Alert For heavy rain in several districts

Uttarakhand Weather: आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज; कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
सार

आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather remain unsettled today Orange Alert For heavy rain in several districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन राहत के बाद शुक्रवार को मौसम बदला तो इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिला। दिन भर की बारिश के चलते पारा मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिरा। उधर मैदानी इलाकों में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अगस्त को भी कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


तड़के सुबह शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। आंकड़ों पर डालें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक देहरादून में 7.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 27.7 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।
विज्ञापन


Tunnel Landslide: जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक बारिश की बात करें तो पिथौरागढ़ जिले में कुल 61.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed